जनगणना कार्य में सुधार की मांग: एक प्रगणक को एक ही ब्लॉक देने की उठी आवाज

Edited By Ishika Jain, Updated: 29 Apr, 2026 03:58 PM

churu census enumerator demand single block allocation memorandum

चूरू में अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ (राजस्थान स्कूल शिक्षा) के स्थानीय खंड ने जनगणना कार्य से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को लेकर जिला कलेक्टर अभिषेक सुराणा को ज्ञापन सौंपा। इसमें प्रगणकों के कार्य आवंटन और नियुक्ति प्रक्रिया में सुधार की मांग...

चूरू में अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ (राजस्थान स्कूल शिक्षा) के स्थानीय खंड ने जनगणना कार्य से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को लेकर जिला कलेक्टर अभिषेक सुराणा को ज्ञापन सौंपा। इसमें प्रगणकों के कार्य आवंटन और नियुक्ति प्रक्रिया में सुधार की मांग की गई।

खंड मंत्री कन्हैयालाल सैनी ने बताया कि वर्तमान व्यवस्था में कई प्रगणकों को एक से अधिक ब्लॉक सौंपे जा रहे हैं, जिससे काम का दबाव बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि जनगणना जैसे महत्वपूर्ण और संवेदनशील कार्य में सटीकता और समयबद्धता जरूरी होती है, इसलिए एक प्रगणक को केवल एक ही ब्लॉक दिया जाना चाहिए।

ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया कि नियुक्ति प्रक्रिया में पदानुसार उपयुक्तता का ध्यान नहीं रखा जा रहा है। कई उच्च पदों पर कार्यरत कर्मचारियों, जैसे व्याख्याताओं, को प्रगणक के रूप में लगाया गया है, जो उनके पद के अनुरूप नहीं है। संगठन ने सुझाव दिया कि ऐसे कार्मिकों को पर्यवेक्षण या प्रबंधन से जुड़े कार्यों में लगाया जाना अधिक उपयुक्त होगा।

इसके अलावा संगठन ने ट्रेनर और सुपरवाइजर की जिम्मेदारियां अलग-अलग व्यक्तियों को सौंपने, एचएलओ एप में आवश्यक संशोधन करने और कार्य आवंटन में संतुलन बनाए रखने की मांग भी रखी।

ज्ञापन सौंपने के दौरान जिलाध्यक्ष शिवकुमार शर्मा सहित कई पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे।

 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!