चित्तौड़गढ़ को रिवर फ्रंट, कुम्भा बायोलॉजिकल पार्क और 200+ करोड़ की सौगात

Edited By Kuldeep Kundara, Updated: 11 Feb, 2026 07:01 PM

chittorgarh gets river front kumbha biological park gift rs 200 crores

राजस्थान की वित्त मंत्री दिया कुमारी ने बजट 2026-27 में चित्तौड़गढ़ जिले के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की हैं। इस बजट में शहर के विकास, पर्यटन, सड़क, बिजली, सिंचाई, खेल और स्वास्थ्य क्षेत्र को प्राथमिकता दी गई है।

राजस्थान की वित्त मंत्री दिया कुमारी ने बजट 2026-27 में चित्तौड़गढ़ जिले के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की हैं। इस बजट में शहर के विकास, पर्यटन, सड़क, बिजली, सिंचाई, खेल और स्वास्थ्य क्षेत्र को प्राथमिकता दी गई है।

शहर के बीचों-बीच बहने वाली गंभीरी नदी पर अब रिवर फ्रंट विकसित किया जाएगा।
स्थान: पन्नाधाय सेतु से महाराणा प्रताप सेतु के बीच
बजट: 20 करोड़ रुपए

इस परियोजना से शहर की सुंदरता बढ़ेगी और पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।

चित्तौड़गढ़ दुर्ग की तलहटी में गांधीनगर के स्मृति वन से मोहर मंगरी तक लगभग 35 हेक्टेयर क्षेत्र में कुम्भा बायोलॉजिकल पार्क विकसित किया जाएगा।

बजट: 31 करोड़ रुपए
क्षेत्रफल: लगभग 35 हेक्टेयर

यह पार्क पर्यावरण संरक्षण और पर्यटन दोनों के लिए महत्वपूर्ण होगा।

पुलिस लाइन के पास बेड़च नदी पर धनेत कलां पुलिया

बजट: 25 करोड़ रुपए
भोईखेड़ा से BCW चंदेरिया तक कॉजवे/कल्वर्ट
बजट: 5 करोड़ रुपए

इन परियोजनाओं से आवागमन सुगम होगा और ग्रामीण क्षेत्रों को लाभ मिलेगा।

सड़क विकास के लिए बड़ी घोषणाएं
NH-27 से विजयपुर वाया अभयपुरा–पालेज–गोरसिया (25 किमी) – ₹40 करोड़
गाडरी खेड़ा (सतपुड़ा) से सिंहपुर (19 किमी) – ₹40 करोड़
दुर्गा माता मंदिर से अकोला (12 किमी) – ₹15 करोड़
निम्बाहेड़ा करथाना फाटक से बड़ोली घाटा शाहबाद – ₹3.82 करोड़
बड़ीसादड़ी मिसिंग लिंक रोड – ₹5 करोड़
देवगढ़ से सामली पठार – ₹70 लाख

बिजली और ऊर्जा क्षेत्र
निम्बाहेड़ा में 220 केवी GSS की स्थापना
पिपलवास (भदेसर) में 33/11 केवी GSS

स्वास्थ्य और सामाजिक क्षेत्र
रानीखेड़ा (निम्बाहेड़ा) में नया आयुष्मान आरोग्य मंदिर
ब्लॉक आयुर्वेद चिकित्सालय में क्रमोन्नति
एनडीपीएस विशेष न्यायालय की स्थापना
राशमी में पशु चिकित्सा संस्थान
चिल्ड्रन होम्स के लिए भवन प्रावधान

खेल और युवा
इंदिरा गांधी स्टेडियम में सिंथेटिक एथलेटिक ट्रैक – ₹10 करोड़
सिंचाई और कृषि
गंभीरी मध्यम सिंचाई परियोजना – ₹25 करोड़
मेजा फीडर नवीनीकरण – ₹74.11 करोड़
महिला शक्ति पोल्ट्री समूह के माध्यम से 35 क्लस्टर स्थापित
प्रति क्लस्टर ₹10 लाख अनुदान

कुल मिलाकर क्या बदलेगा?
राजस्थान बजट 2026 में चित्तौड़गढ़ को रिवर फ्रंट, बायोलॉजिकल पार्क, सड़क, पुल, बिजली, सिंचाई, खेल और स्वास्थ्य क्षेत्र में बड़ी सौगातें मिली हैं। इससे जिले के पर्यटन, रोजगार और बुनियादी ढांचे को मजबूती मिलने की उम्मीद है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!