मध्य प्रदेश से निकलकर कोटा पहुंचा चीता, हर मूवमेंट पर रखी जा रही नजर; वन विभाग सतर्क

Edited By Anil Jangid, Updated: 19 Mar, 2026 05:16 PM

cheetah from madhya pradesh reaches kota under close watch

कोटा: मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क से चीता केपी-2 अचानक से बाहर निकलकर राजस्थान के कोटा जिले में पहुंच गया है। पिछले कुछ दिनों से यह चीता बारां जिले में घूमता हुआ देखा जा रहा था, लेकिन गुरुवार को यह कोटा जिले की सीमा में दाखिल हो गया और गेहूं के...

कोटा: मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क से चीता केपी-2 अचानक से बाहर निकलकर राजस्थान के कोटा जिले में पहुंच गया है। पिछले कुछ दिनों से यह चीता बारां जिले में घूमता हुआ देखा जा रहा था, लेकिन गुरुवार को यह कोटा जिले की सीमा में दाखिल हो गया और गेहूं के खेतों में घूमता हुआ नजर आया। इसकी सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम उसकी निगरानी में जुट गई है।

 

चीता की गतिविधियों को लेकर कूनो नेशनल पार्क की टीम भी सतर्क है और लगातार उसकी निगरानी कर रही है। यह चीता कोटा जिले के अयाना थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुरा और लूहावाद गांव के आसपास देखा गया। जैसे ही लोगों ने चीते को देखा, ग्रामीणों का एक बड़ा हुजूम खेतों की तरफ दौड़ पड़ा। हालांकि, वन विभाग ने ग्रामीणों को चीते से दूर रहने की सलाह दी है ताकि किसी अप्रिय घटना से बचा जा सके।

 

अयाना थाना के अधिकारी अविनाश कुमार मीणा ने बताया कि यह चीता पहली बार कोटा जिले में देखा गया है। उन्होंने यह भी कहा कि हालांकि यह चीता किसी को नुकसान नहीं पहुंचाता है, फिर भी ग्रामीणों से अपील की गई है कि वे इससे दूरी बनाए रखें और किसी भी हालत में चीते के पास न जाएं।

 

कोटा के उपवन संरक्षक अपूर्व कृष्ण श्रीवास्तव ने भी पुष्टि की कि चीता केपी-2 अब कोटा जिले में पहुंच चुका है। इसके बाद वन विभाग ने अपनी टीमों को अलर्ट मोड पर रख दिया है। कूनो सेंचुरी की टीम भी लगातार इस चीते के पीछे है और उसकी हर गतिविधि पर नजर बनाए हुए है।

 

वर्तमान में यह चीता किसी शिकार को नहीं मारा है, लेकिन इसे खेतों में देखा गया था, जहां वह करीब 15 मिनट तक बैठा रहा और फिर अपना रास्ता बदलते हुए आगे की ओर निकल गया। वन विभाग और कूनो नेशनल पार्क की टीम चीते की सुरक्षा के साथ-साथ गांववालों की सुरक्षा को भी सुनिश्चित करने के लिए सतर्क हैं।
 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!