बूंदी हादसा: NH-27 पर ट्रेलर ने बाइक सवार परिवार को कुचला, 3 बच्चों की मौत, पिता कोटा रेफर

Edited By Kuldeep Kundara, Updated: 12 Feb, 2026 06:57 PM

bundi accident trailer crushes family riding a bike on nh 27

बूंदी के डाबी क्षेत्र में NH-27 पर तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार परिवार को टक्कर मारी। हादसे में 3 बच्चों की मौके पर मौत, पिता गंभीर घायल। आक्रोशित लोगों ने हाईवे जाम किया।

बूंदी। राजस्थान के बूंदी जिले में बुधवार रात एक भीषण सड़क हादसे ने पूरे इलाके को दहला दिया। National Highway 27 पर डाबी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार परिवार को टक्कर मार दी। हादसे में दो भाइयों और एक बहन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पिता गंभीर रूप से घायल हैं।

घटना रात करीब 8:45 बजे डाबी इलाके के दुधी कुड़ी कट पर हुई। हादसे के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई और आक्रोशित लोगों ने हाईवे जाम कर दिया।

बच्चों को डॉक्टर दिखाने जा रहे थे
डाबी थाने के SHO हेमराज शर्मा के अनुसार, पराणा गांव निवासी मदन बंजारा अपनी बेटी सुमन, बेटे अंकित और भतीजे करण (बहादुर का बेटा) के साथ बाइक से डाबी जा रहे थे। परिवार में से कोई एक बच्चा बीमार था, जिसे डॉक्टर को दिखाने के लिए वे घर से निकले थे।

इसी दौरान बिजौलिया (भीलवाड़ा) की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रेलर ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

दूर तक घसीट ले गया ट्रेलर
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार चारों लोग सड़क पर दूर तक घिसटते चले गए। हादसे में 8 से 10 साल उम्र के तीनों बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई।

गंभीर रूप से घायल मदन बंजारा को तुरंत एंबुलेंस से कोटा के एमबीएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

ड्राइवर फरार, ट्रेलर जब्त
हादसे के बाद ट्रेलर चालक वाहन मौके पर छोड़कर फरार हो गया। डाबी थाना पुलिस ने ट्रेलर को कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी ड्राइवर की तलाश जारी है।

शव उठाने से इनकार, हाईवे जाम
घटना की सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। बच्चों की मौत से गुस्साए लोगों ने मुआवजे और सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर हाईवे जाम कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने शव उठाने से इनकार कर दिया, जिसके बाद पुलिस प्रशासन को समझाइश में जुटना पड़ा।

पुलिस की कार्रवाई

ट्रेलर जब्त
चालक के खिलाफ मामला दर्ज
आरोपी की तलाश जारी
प्रशासन की ओर से परिजनों को सहायता का आश्वासन
यह हादसा एक बार फिर तेज रफ्तार और सड़क सुरक्षा के सवाल खड़े कर रहा है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!