ऑपरेशन सिंदूर की सफलता में बीएसएफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही है: बीएसएफ डीआईजी अजय लूथरा

Edited By Chandra Prakash, Updated: 31 May, 2025 03:46 PM

bsf played an important role in the success of operation sindoor bsf dig

बीएसएफ डीआईजी अजय लूथरा ने आज बीकानेर में ऑपरेशन सिंदूर की सफलता और बीएसएफ की महत्वपूर्ण भूमिका पर मीडिया से विस्तार से बात की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री, गृह मंत्री, रक्षा मंत्री और आर्मी चीफ ऑफ स्टाफ द्वारा ऑपरेशन सिंदूर में बीएसएफ की भूमिका...

बीकानेर, 31 मई 2025। बीएसएफ डीआईजी अजय लूथरा ने आज बीकानेर में  ऑपरेशन सिंदूर की सफलता और बीएसएफ की महत्वपूर्ण भूमिका पर  मीडिया से विस्तार से बात की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री, गृह मंत्री, रक्षा मंत्री और आर्मी चीफ ऑफ स्टाफ द्वारा ऑपरेशन सिंदूर में बीएसएफ की भूमिका को सराहा गया है।

डीआईजी लूथरा ने बताया कि बीएसएफ ने हमेशा हर ऑपरेशन में सक्रिय रूप से भाग लिया है। 1965 से बीएसएफ की शुरुआत के बाद से ही यह बल पहले फ्रंट लाइन डिफेंस के रूप में कार्य करता आ रहा है। 1971 के  युद्ध, 1999 के कारगिल युद्ध और ऑपरेशन प्रखर में भी बीएसएफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही। हाल ही में ऑपरेशन सिंदूर में भी पश्चिमी सीमा पर बीएसएफ की भूमिका विशेष रही और पाकिस्तान को काउंटर करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया गया।

बीएसएफ डीआईजी ने पाकिस्तान से होने वाली ड्रोन तस्करी पर भी चिंता जताई। उन्होंने बताया कि दुश्मन मुल्क ने ड्रोन की क्षमता को बढ़ाते हुए हाई फ्लाइट ड्रोन का उपयोग शुरू कर दिया है। हालांकि, बीएसएफ ने इस तस्करी को रोकने में पूरी तरह सफलता प्राप्त की है।

राजस्थान में बढ़ती गर्मी और हीटवेव के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि बीकानेर में नौ तपा शुरू हो चुका है। बीएसएफ के जवानों को हीटवेव से बचाने के लिए बीओपी पर कूल रूम, शीतल पेय, ग्लूकोन डी, आइस पैक्स और अन्य व्यवस्थाएँ की गई हैं ताकि जवानों को गर्मी से राहत मिल सके।

डीआईजी लूथरा ने वाइब्रेंट विलेज योजना के तहत बीएसएफ द्वारा किए गए कार्यों पर भी बात की। सी पैक मुद्दे पर उन्होंने कहा कि उन प्रोजेक्टस पर नजर रखी जा रही है।हालांकि ये एजेंसी का काम है फिर भी बीएसएफ इस मुद्दे पर मुस्तैद है।उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान वाइब्रेंट विलेज के गांवों के युवाओं ने महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई, जो भारतीय सुरक्षा व्यवस्था के मजबूत करने में सहायक साबित हुए। 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!