मोदी सरकार के 12 वर्ष सेवा, सुशासन, विकास और जनकल्याण के स्वर्णिम काल के रूप में इतिहास में दर्ज : भूपेंद्र सैनी

Edited By Anil Jangid, Updated: 04 Jun, 2026 07:33 PM

bjp statewide campaign highlighting 12 years of modi government service

जयपुर। भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं बारह साल विश्वास के, विकास के, जन कल्याण अभियान के प्रदेश संयोजक भूपेंद्र सैनी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्षों को सेवा, सुशासन, विकास और जनकल्याण के ऐतिहासिक कार्यों के प्रतीक...

जयपुर। भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं बारह साल विश्वास के, विकास के, जन कल्याण अभियान के प्रदेश संयोजक भूपेंद्र सैनी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्षों को सेवा, सुशासन, विकास और जनकल्याण के ऐतिहासिक कार्यों के प्रतीक बताया। सैनी ने कहा कि भाजपा संगठन इन 12 वर्षों की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्रदेशभर में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाएगा। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन एवं प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के निर्देशानुसार 5 जून से 21 जून 2026 तक प्रदेशभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों के माध्यम से केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों एवं आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाया जाएगा। अभियान को लेकर गुरुवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। 

 

भाजपा प्रदेश महामंत्री भूपेंद्र सैनी ने बताया कि अभियान के अंतर्गत 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस पर मंडल स्तर तक वृक्षारोपण अभियान चलाया जाएगा। 5 जून को भाजपा प्रदेश कार्यालय पर एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ एवं प्रदेश पदाधिकारियों द्वारा प्रात: 11 बजे वृक्षारोपण किया जाएगा। 8 से 9 जून तक मीडिया संवाद राष्ट्रीय स्तर पर, 8 से 14 जून विशेष जनसंपर्क जिला स्तर पर, 11 से 12 जून मीडिया संवाद प्रदेश स्तर पर, 12 से 20 जून जन कल्याण शिविर उपखण्ड स्तर पर, 13 से 20 जून सभागार बैठकें में विकसित भारत संकल्प सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे। इस दौरान 13 से 20 जून मोदी सरकार की उपलब्धियों की प्रदर्शनी, 13 से 20 जून तक प्राकृतिक खेती की कार्यशालाएं जिला स्तर पर तथा 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस जिला एवं मंडल स्तर तक मनाया जाएगा। इस दौरान भाजपा के सांसद, विधायक, जनप्रतिनिधि एवं संगठन पदाधिकारी गांव-गांव और बूथ स्तर तक जाकर आमजन से संवाद करेंगे। विश्व पर्यावरण दिवस पर “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत प्रदेशभर में वृक्षारोपण किया जाएगा तथा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर मंडल स्तर तक योग कार्यक्रम आयोजित होंगे। इसके साथ ही प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए विशेष कार्यशालाएं भी आयोजित की जाएंगी। सैनी ने बताया कि जनकल्याण शिविरों के माध्यम से केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने का कार्य किया जाएगा। आयुष्मान भारत, पीएम सूर्य घर, पीएम स्वनिधि, लखपति दीदी एवं अन्य योजनाओं के पंजीकरण पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

 

भाजपा प्रदेश महामंत्री भूपेंद्र सैनी ने बताया कि भाजपा की मोदी सरकार ने पिछले 12 वर्षों में गरीब, किसान, महिला, युवा एवं वंचित वर्गों के उत्थान के लिए ऐतिहासिक कार्य किए हैं। देश ने आधारभूत संरचना, डिजिटल इंडिया, आत्मनिर्भर भारत, सामाजिक सुरक्षा एवं वैश्विक प्रतिष्ठा के क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रगति की है। भाजपा कार्यकर्ता सेवा, संगठन और राष्ट्र निर्माण की भावना के साथ इस अभियान को जन आंदोलन बनाएंगे तथा प्रधानमंत्री मोदी के विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएंगे। उन्होंने बताया कि अभियान के सफल संचालन के लिए प्रदेश स्तर पर समन्वय समिति का गठन किया गया है। समिति में अभियान के दौरान आयोजित विविध कार्यक्रमों की मॉनिटरिंग के लिए भाजपा के विभाग, मोर्चा, प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों को भी नियुक्त किया गया। बैठक में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष नाहर सिंह जोधा, छगन माहुर, अभियान के सह संयोजक नारायण मीणा,प्रदेश ​मीडिया प्रभारी प्रमोद वशिष्ठ, प्रदेश आईटी प्रभारी अविनाश जोशी, सोशल मीडिया ​प्रभारी हीरेंद्र कोशिक, आशीष चौपड़ा, सहित अभियान से जुड़े पदाधिकारीगण उपस्थित रहे। 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!