BJP ST मोर्चा की नई कार्यकारिणी घोषित: महेंद्र चांदा बने प्रदेश महामंत्री

Edited By Ishika Jain, Updated: 04 Apr, 2026 04:30 PM

bjp st morcha rajasthan mahendra chanda general secretary new executive

राजस्थान के दौसा में भाजपा एसटी मोर्चा की नई प्रदेश कार्यकारिणी का ऐलान किया गया है। गोपीचंद मीणा ने 76 पदाधिकारियों की सूची जारी करते हुए कई नेताओं को अहम जिम्मेदारियां सौंपी हैं।

राजस्थान के दौसा में भाजपा एसटी मोर्चा की नई प्रदेश कार्यकारिणी का ऐलान किया गया है। गोपीचंद मीणा ने 76 पदाधिकारियों की सूची जारी करते हुए कई नेताओं को अहम जिम्मेदारियां सौंपी हैं।

महेंद्र चांदा को बड़ी जिम्मेदारी

नई कार्यकारिणी में महेन्द्र चांदा को प्रदेश महामंत्री नियुक्त किया गया है। वहीं

  • बृजमोहन मीणा को प्रदेश मंत्री
  • केदार मीणा को प्रदेश कोषाध्यक्ष बनाया गया है।

दौसा के नेताओं को मिला प्रतिनिधित्व

कार्यकारिणी में दौसा जिले के कई नेताओं को जगह दी गई है। बैजूपाडा क्षेत्र से बृजमोहन मीणा (पप्पू झूथाहेड़ा) को मंत्री बनाया गया, जबकि केदार मीणा को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।

अन्य प्रमुख नियुक्तियां

इसके अलावा—

  • टूंडाराम मीणा
  • विपिन मीणा (घूमणा)
  • रामजीलाल बैजवाड़ी
  • सुमन मीणा (लालसोट)

को प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नियुक्त किया गया है।

वहीं सुबोधी मीणा को विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया है।

76 पदाधिकारियों की पूरी टीम

घोषित कार्यकारिणी में कुल 76 पदाधिकारी शामिल हैं, जिनमें—

  • 7 उपाध्यक्ष
  • 4 महामंत्री
  • 8 प्रदेश मंत्री
  • 19 प्रवक्ता
  • 22 कार्यसमिति सदस्य
  • 5 विशेष आमंत्रित सदस्य

के साथ-साथ कार्यालय मंत्री, सह मंत्री, मीडिया प्रभारी, सोशल मीडिया प्रभारी और आईटी संयोजक जैसे पद भी शामिल हैं।

यह नई टीम संगठन को मजबूत करने और आगामी राजनीतिक गतिविधियों को गति देने के उद्देश्य से बनाई गई है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!