भीलवाड़ा में BJP का 47वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया, मशाल यात्रा, आतिशबाजी और मां भारती की आरती से गूंजा शहर

Edited By Kuldeep Kundara, Updated: 06 Apr, 2026 01:07 PM

bjp s 47th foundation day was celebrated with great fanfare bhilwara

भीलवाड़ा। भारतीय जनता पार्टी का 47वां स्थापना दिवस 6 अप्रैल सोमवार को जिले भर में जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा के नेतृत्व में उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा।

भीलवाड़ा। भारतीय जनता पार्टी का 47वां स्थापना दिवस 6 अप्रैल सोमवार को जिले भर में जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा के नेतृत्व में उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। वहीं स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर शहर के सूचना केंद्र स्थित बजरंगी चौराहे पर भाजपा द्वारा अनेक विशिष्ट कार्यक्रम आयोजित किए गए जिनमें भाजपा जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बढ़चढकर हिस्सा लिया।

मशाल यात्रा का भव्य आयोजन
जिला प्रवक्ता अंकुर बोरदिया ने बताया कि भाजपा द्वारा शहर के अंबेडकर सर्किल पर सैकड़ों भाजपाई जुटे, जहां से ऐतिहासिक मशाल यात्रा निकाली गई। जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा के नेतृत्व एवं विधायक उदयलाल भडाना, लादूलाल पीतलिया, पूर्व विधायक विट्ठल शंकर अवस्थी, वरिष्ठ नेता पेंटर सूरज के सान्निध्य में सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता इस यात्रा में शामिल हुए। हाथों में मशालें थामे कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही बनता था। यह यात्रा अनुशासन और पार्टी की शक्ति का प्रतीक बनकर शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए सूचना केंद्र पर पहुंचकर संपन्न हुई। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष मेवाड़ा ने कहा कि मां भारती की सेवा ही हमारा एकमात्र ध्येय है, भाजपा के स्थापना दिवस पर यह उत्साह हमें जन-जन के विश्वास को और अधिक सुदृढ़ करने की प्रेरणा देता है।

भव्य आतिशबाजी और मां भारती की आरती
मशाल यात्रा के सूचना केंद्र पर पहुंचते ही कार्यक्रम का स्वरूप भक्तिमय और राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत हो गया। वहां सर्वप्रथम मां भारती के चित्र के समक्ष अतिथियों द्वारा द्वीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया। इसके उपरांत सभी उपस्थित भाजपाइयों ने सामूहिक रूप से मां भारती की भव्य आरती की और देश में शांति और समृद्धि की कामना की।

केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों को आकर्षक रंगोली में सजाया
इस दौरान शहर के सुविख्यात कलाकार के जी कदम द्वारा केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों से सजी आकर्षक रंगोली का निर्माण किया गया। जिसे वहां उपस्थित कार्यकर्ताओं और वहां से गुजरने वाले नागरिकगणों ने खूब सराहा। स्थापना दिवस के जश्न को यादगार बनाने के लिए भव्य आतिशबाजी का भी प्रदर्शन किया गया। कार्यकर्ताओं ने पूरे जोश और उत्साह के साथ भारत माता का जयघोष किया और एक दूसरे को पार्टी के स्थापना दिवस की बधाई दी।

जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी और कार्यकर्ता रहे उपस्थित
इस अवसर पर जिला महामंत्री एवं कार्यक्रम जिला संयोजक कन्हैयालाल जाट, सह संयोजक यशोवर्धन सेन, पंकज विजयवर्गीय, शुभम शर्मा, जिला महामंत्री अविनाश जीनगर, गोपाल तेली, कुलदीप शर्मा, मंजू चेचाणी, विशाल गुरुजी, आरती कोगटा, ललिता कंवर, सुरेंद्र सिंह मोटरास, ललित अग्रवाल, पंकज मानसिंहका, अंकुर बोरदिया, महावीर समदानी, मनोज बुलानी, अनिल सिंह जादौन, भूपेंद्र सिंह, अभिश्रुता सोलंकी, अजय नौलखा, महेंद्र नायक, मुकेश चेचाणी, सीपी जोशी, विजय पोखरना, मंजू पालीवाल, इमरान कायमखानी, ऋतुशेखर शर्मा, नागेन्द्र सिंह, मुकेश सोनी, शंकर जाट सहित सैकड़ो पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

आज भाजपा कार्यालय पर ध्वजारोहण और विचार गोष्ठी का आयोजन
पार्टी के स्थापना दिवस के मुख्य अवसर पर 6 अप्रैल सोमवार को प्रातः 11 बजे जिला कार्यालय पर ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसके पश्चात एक विचार गोष्ठी का आयोजन होगा, जिसमें भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होंगे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा करेंगे। इस अवसर पर भाजपा के जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बड़ी संख्या में उपस्थिति रहेगी।

 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!