भीलवाड़ा में भाजपा का 47वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया, 2028 चुनावों को लेकर दिया बड़ा संकल्प

Edited By Kuldeep Kundara, Updated: 07 Apr, 2026 02:12 PM

bjp s 47th foundation day celebrated great fanfare bhilwara

भीलवाड़ा । भारतीय जनता पार्टी का 47वां स्थापना दिवस जिला संगठन द्वारा सोमवार को धूमधाम से मनाया गया।

भीलवाड़ा । भारतीय जनता पार्टी का 47वां स्थापना दिवस जिला संगठन द्वारा सोमवार को धूमधाम से मनाया गया। जिला कार्यालय पर आयोजित समारोह के मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच रहे एवं अध्यक्षता जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला सह प्रभारी मिठूलाल जाट, विधायक जब्बर सिंह सांखला, लादूलाल पीतलिया, उदयलाल भडाना, गोपाल खंडेलवाल, पूर्व मंत्री कालूलाल गुर्जर, पूर्व विधायक विट्ठल शंकर अवस्थी, रामलाल गुर्जर, बीआर चौधरी, वरिष्ठ नेता पेंटर सूरज, कार्यक्रम जिला संयोजक एवं जिला महामंत्री कन्हैयालाल जाट मंचासीन रहे।

ध्वजारोहण के साथ हुआ समारोह का शुभारंभ
जिला प्रवक्ता अंकुर बोरदिया ने बताया कि भाजपा के स्थापना दिवस समारोह की शुरुआत प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच के कर कमलों से ध्वजारोहण के साथ हुई। इस अवसर पर दाधीच ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता पार्टी के स्थापना दिवस को संकल्प दिवस के रूप में मनाएं कि आने वाले पंचायतराज और निकाय चुनावों में भी कांग्रेस मुक्त जिले की स्थिति बरकरार रखनी है और 2028 के लोकसभा चुनावों में पुनः भाजपा की सरकार बनाने के लिए एकजुट होकर कार्य करना है।

वाजपेयी से लेकर मोदी तक भाजपा का स्वर्णिम युग
दाधीच ने कहा कि भाजपा के प्रथम अध्यक्ष एवं पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी से लेकर पीएम नरेंद्र मोदी तक के युग ने भाजपा का नाम देश की राजनीति के इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में अंकित किया है। 2014 से लेकर अब तक राष्ट्रविरोधी ताकतों को मुंहतोड़ जवाब देते हुए पीएम मोदी के नेतृत्व में देश को स्थायी सरकार मिली है। अब वह दिन दूर नहीं जब 2047 के विकसित भारत के संकल्प को भी हम पूरा होते हुए देखेंगे। 

विचारधारा और कार्यकर्ताओं के श्रम से बनी सबसे बड़ी पार्टी
जिला सहप्रभारी मिठूलाल जाट ने कहा कि भाजपा आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी अपनी विचारधारा और कार्यकर्ताओं के श्रम के दम पर बनी है, जिसका हम सभी को गौरव है। इससे पूर्व जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा ने सभी का स्वागत करते हुए जिले में भाजपा की सशक्त स्थिति और चुनावों में कांग्रेस मुक्त जिला बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं का आभार जताया। समारोह का संचालन जिला महामंत्री प्रहलाद त्रिपाठी ने किया।

ढोल मंजीरों के साथ उत्सव के रूप मनाया स्थापना दिवस
भाजपा के स्थापना दिवस के अवसर को कार्यकर्ताओं ने ढोल मंजीरों की थाप पर नृत्य और जयघोष के साथ उत्सव के रूप में मनाया। इस अवसर पर पूर्व जिला प्रमुख रामचंद्र सेन, शंकर गुर्जर, जिला महामंत्री अविनाश जीनगर, लक्ष्मण सिंह राठौड़, अमरसिंह चौहान, कुलदीप शर्मा, कल्पेश चौधरी, गोपाल तेली, विशाल गुरुजी, सुरेंद्र सिंह मोटरास, लादूलाल जाट, राजेंद्र बोहरा, आरती कोगटा, ललिता कंवर, किस्मत गुर्जर, कांता शर्मा, ललित अग्रवाल, पंकज मानसिंहका, अंकुर बोरदिया, महावीर समदानी, मनोज बुलानी, शशांक बिड़ला, अनिल सिंह जादौन, भूपेंद्र सिंह, अभिश्रुता सोलंकी, अजय नौलखा, यशोवर्धन सेन, शुभम शर्मा, पंकज विजयवर्गीय, भगवत सिंह खैराबाद, शंकरलाल जाट, पूरण डीडवानिया, मंजू पालीवाल, इमरान कायमखानी, रमेश खोईवाल, नागेन्द्र सिंह, ऋतुशेखर शर्मा, मुकेश सोनी, नंदलाल गुर्जर, राजा साध वैष्णव, रेखा परिहार, ज्योति आशीर्वाद, रेखा अजमेरा सहित सैकड़ो की संख्या में जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी, पार्षद, कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

प्रदेश उपाध्यक्ष ने ली जिला पदाधिकारियों की अहम बैठक
स्थापना दिवस समारोह के पश्चात भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच ने जिला पदाधिकारियों की एक आवश्यक बैठक ली। उन्होंने संगठनात्मक गतिविधियों एवं आगामी पंचायत राज एवं निकाय चुनावों को लेकर पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश एवं मार्गदर्शन प्रदान किया, और साथ ही अंतिम छोर तक बैठे व्यक्ति तक केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं को पहुंचाने का आह्वान किया।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!