स्मार्ट मीटर पर BJP का कांग्रेस पर पलटवार, बोली- फैसला कांग्रेस का, अब जनता को कर रही गुमराह

Edited By Kuldeep Kundara, Updated: 14 Jul, 2026 07:21 PM

bjp hits back at congress over smart meters

बूंदी/जयपुर । भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता लक्ष्मीकांत पारीक और पंकज मीणा ने स्मार्ट मीटर को लेकर कांग्रेस द्वारा फैलाई जा रही भ्रांतियों को दूर करते हुए बूंदी भाजपा कार्यालय में प्रेसवार्ता को संबोधित किया।

बूंदी/जयपुर । भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता लक्ष्मीकांत पारीक और पंकज मीणा ने स्मार्ट मीटर को लेकर कांग्रेस द्वारा फैलाई जा रही भ्रांतियों को दूर करते हुए बूंदी भाजपा कार्यालय में प्रेसवार्ता को संबोधित किया। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता पंकज मीणा ने कहा कि स्मार्ट मीटर को लेकर कांग्रेस द्वारा किसानों और आमजन के बीच भ्रम फैलाने का प्रयास किया जा रहा है। यह पूरी तरह राजनीतिक प्रेरित अभियान है, जिसका उद्देश्य जनता को गुमराह करना है। मीणा ने स्पष्ट किया कि राजस्थान में स्मार्ट मीटर लागू करने का निर्णय कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में ही लिया गया था। यदि कांग्रेस को इस योजना पर आपत्ति थी तो उस समय उसके नेताओं को इसका विरोध करना चाहिए था, ना कि आज जनता को भ्रमित करने के लिए प्रदर्शन करना चाहिए।

भाजपा प्रवक्ता पंकज मीणा ने कहा कि हिण्डोली में कांग्रेस का प्रदर्शन वास्तव में जनता के हितों का आंदोलन नहीं, बल्कि कांग्रेस की आंतरिक प्रतिस्पर्धा और नेतृत्व की लड़ाई का प्रदर्शन है। कुछ नेता केवल अपनी राजनीतिक महत्वाकांक्षाओं को साधने और स्वयं को एक बड़े क्षेत्रीय नेता के रूप में स्थापित करने के उद्देश्य से ऐसे आयोजन कर रहे हैं। मीणा ने कहा कि भजनलाल सरकार बिजली—पानी के क्षेत्र में लगातार ऐतिहासिक कार्य कर रहे है। राजस्थान भजनलाल सरकार में सरप्लस बिजली उत्पादन वाला राज्य बन गया। इतना ही नहीं, प्रदेश के 26 किसानों को दिन में बिजली दी जा रही है और 2027 तक प्रदेश के सभी जिलों में किसानों को दिन में बिजली मिलेगी। 

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता लक्ष्मीकांत पारीक ने कहा कि कांग्रेस नेता अशोक चांदना द्वारा मुख्यमंत्री के संबंध में की गई अभद्र टिप्पणी न केवल लोकतांत्रिक मर्यादाओं के विरुद्ध है, बल्कि यह कांग्रेस की हताशा और निराशा को भी दर्शाती है। उन्होंने कहा कि ऐसी भाषा किसी जिम्मेदार जनप्रतिनिधि को शोभा नहीं देती। पारीक ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। राज्य सरकार पूर्वी राजस्थान तक यमुना जल पहुंचाने सहित विभिन्न विकास परियोजनाओं पर तेजी से कार्य कर रही है। प्रदेश में आधारभूत संरचना, सिंचाई, पेयजल और जनकल्याण से जुड़े अनेक कार्य गति से आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में हो रहे विकास और जनता के बढ़ते विश्वास से कांग्रेस पूरी तरह विचलित है और इसी कारण वह तथ्यहीन आरोपों तथा भ्रम फैलाने की राजनीति कर रही है।

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता लक्ष्मीकांत पारीक ने कहा कि अशोक चांदना सचिन पायलट का विकल्प बनने का प्रयास कर रहे है। वे गुर्जरों में बड़ा नेता बनने की कल्पना कर रहे है। कल्पना वो ही करता है, जिसका मानसिक संतुलन खराब हो, ऐसे में मानसिक संतुलन ​ठीक करने के लिए चांदना का चाहिए कि वे अच्छे से चिकित्सक से इलाज करवाएं। पारीक ने कहा कि विपक्ष द्वारा स्मार्ट मीटर सहित अन्य विषयों पर फैलाई जा रही अफवाहों और भ्रामक प्रचार से सावधान रहें। भाजपा सरकार किसानों, गरीबों और आमजन के हितों के प्रति पूर्णतः प्रतिबद्ध है तथा पारदर्शिता, सुशासन और विकास के मार्ग पर निरंतर कार्य कर रही है।
 

और ये भी पढ़े

    Related Story

      img title
      img title

      Be on the top of everything happening around the world.

      Try Premium Service.

      Subscribe Now!