Edited By Anil Jangid, Updated: 18 May, 2026 08:08 PM
जोधपुर। बिश्नोई ग्लोबल काउंसिल एवं बिश्नोई ग्लोबल कन्वेंशन एवं एक्सपो 2026 के तत्वावधान में आयोजित “बिश्नोई मीडिया कॉन्क्लेव, इन्फ्लुएंसर्स एवं क्रिएटर्स मीट” का भव्य एवं सफल आयोजन 17 मई 2026 को होटल डिलाइट ज़ोन, झालामंड सर्किल, जोधपुर में संपन्न...
जोधपुर। बिश्नोई ग्लोबल काउंसिल एवं बिश्नोई ग्लोबल कन्वेंशन एवं एक्सपो 2026 के तत्वावधान में आयोजित “बिश्नोई मीडिया कॉन्क्लेव, इन्फ्लुएंसर्स एवं क्रिएटर्स मीट” का भव्य एवं सफल आयोजन 17 मई 2026 को होटल डिलाइट ज़ोन, झालामंड सर्किल, जोधपुर में संपन्न हुआ। यह बिश्नोई समाज का पहला ऐसा मीडिया कॉन्क्लेव था जिसमें सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, फेसबुक, पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, लेखन, कला एवं अन्य क्रिएटिव फील्ड्स से जुड़े 100 से अधिक मीडिया प्रतिनिधि एवं 50 से अधिक इंफ्लूएंसर्स, क्रिएटर्स एवं मीडिया पर्सन्स ने भाग लेकर अपने विचार साझा किए।
कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को एक मंच पर जोड़ना
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज के मीडिया एवं क्रिएटिव फील्ड से जुड़े लोगों को एक मंच पर जोड़ना, नेटवर्किंग बढ़ाना तथा समाज को रोजगार, स्वरोजगार, व्यापार, स्टार्टअप, आंत्रप्रन्योरशिप एवं प्रोफेशनल कॉलोब्रेशन की दिशा में आगे बढ़ाना था। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ उद्यमी एवं कोषाध्यक्ष, बिश्नोई ग्लोबल काउंसिल सुखराम बोला ने की। अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में उन्होंने कहा कि सितंबर 2026 में आयोजित होने वाले बिश्नोई ग्लोबल कंवेंशन एंड एक्सपो को सफल बनाने के लिए सभी मीडिया साथी अपने चैनलों, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स एवं नेटवर्क के माध्यम से अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करें।
सोशल मीडिया की सकारात्मक भूमिका का विश्लेषण किया गया
कार्यक्रम का बीज वक्तव्य इंजी. आर.के. बिश्नोई ने प्रस्तुत किया। उन्होंने वर्तमान समय में सोशल मीडिया की सकारात्मक भूमिका का विश्लेषण करते हुए कहा कि आज का दौर डिजिटल मीडिया का है और यदि इसका सही दिशा में उपयोग किया जाए तो यह समाज, युवाओं एवं व्यापार के लिए बहुत बड़ा अवसर बन सकता है। कार्यक्रम में वरिष्ठ उद्यमी अमरचंद दिलौइया ने भी अपने विचार रखते हुए इस आयोजन को आज के समय की आवश्यकता बताया और सभी साथियों से बिश्नोई ग्लोबल कंवेंशन एंड एक्सपो 2026 को सफल बनाने एवं समाज को एक नई दिशा देने के लिए सहयोग करने का आह्वान किया।
गांव की छोटी खबर भी महानगरों तक पहुंच रही
इस कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार एवं पूर्व संपादक अरविंद कुमार चोटिया ने कहा कि “सोशल मीडिया पहचान देता है, लेकिन ईमानदारी के साथ लिखते हुए ही सच्ची पहचान कायम की जा सकती है।” राजस्थान पत्रिका के पूर्व नेशनल हेड सुरेश व्यास ने कहा कि “आज मीडिया पर सोशल मीडिया पूरी तरह हावी है। गांव की छोटी खबर भी सोशल मीडिया के माध्यम से महानगरों तक पहुँच रही है।” बॉलीवुड अभिनेता एवं कलाकार संजय बिश्नोई ने युवा क्रिएटर्स से सकारात्मक एवं जिम्मेदारीपूर्ण कंटेंट बनाने का आह्वान किया और कहा कि सोशल मीडिया समाज को जोड़ने का एक मजबूत माध्यम बन सकता है।
यह कार्यक्रम केवल एक मीट अप नहीं
कार्यक्रम में संत लालदास ने कहा कि मीडिया का उपयोग विवेकपूर्ण एवं समाज हित में होना चाहिए। वहीं पर्यावरणविद् खमुराम बिश्नोई ने सभी प्रतिभागियों से आयोजन एवं भविष्य के अभियानों को पर्यावरण हितैषी बनाने का संकल्प लेने का आग्रह किया। बिश्नोई ग्लोबल काउंसिल एवं एक्सपो के अध्यक्ष युवा उद्यमी रमेश बाबल ने कार्यक्रम की प्रस्तावना प्रस्तुत करते हुए कहा कि यह कार्यक्रम केवल एक मीट अप नहीं, बल्कि समाज में एक सकारात्मक, प्रोफेशनल एवं ग्रोथ ओरिएंटेड मीडिया इकोसिस्टम तैयार करने की शुरुआत है। उन्होंने सभी बिश्नोई क्रिएटर्स, इंफ्लूएंसर्स एवं मीडिया साथियों से बिश्नोई ग्लोबल कंवेंशन एंड एक्सपोर्ट 2026” को राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर तक पहुँचाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
एक-दूसरे को सहयोग देने और समाज की सकारात्मक छवि ने का संदेश दिया
कार्यक्रम में बिश्नोई समाज के सुरेश बिश्नोई, मनोहर बिश्नोई, रवि बिश्नोई सुधीर, भूपेंद्र, बीरमाराम, संतोष बिश्नोई, भंवरी कालीराणा, माँगी बिश्नोई, राजेश्वरी, कविता बिश्नोई, अंकिता, रोशन, पूनाराम रामनिवास, रोहित सहित बिश्नोई समाज के अनेक वरिष्ठ मीडिया वक्ताओं, क्रिएटर्स एवं समाजसेवियों ने अपने विचार रखे और इस पहले “बिश्नोई मीडिया कॉन्क्लेव” की खुलकर सराहना की। सभी वक्ताओं ने कहा कि यह मंच समाज को मीडिया, नेटवर्किंग, रोजगार, स्वरोजगार, व्यापार और नई अपोच्यूनिटीज से जोड़ने की एक सकारात्मक शुरुआत है। साथ ही युवा क्रिएटर्स, इंफ्लूएंसर्स एवं मीडिया साथियों को मिलकर कार्य करने, एक-दूसरे को सहयोग देने और समाज की सकारात्मक छवि ने का संदेश दिया।
बिस्नोई ग्लोबल कंवेशन एंड एक्सपो 2026 को एक ऐतिहासिक अभियान
वक्ताओं ने बिस्नोई ग्लोबल कंवेशन एंड एक्सपो 2026 को एक ऐतिहासिक अभियान बताते हुए इसे भव्य, दिव्य एवं सफल बनाने के लिए सभी से मिलकर कार्य करने का आह्वान किया तथा आयोजकों एवं बिश्नोई ग्लोबल काउंसिल टीम को शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों ने अपना परिचय देते हुए समाज, मीडिया नेटवर्किंग, बिजनेस अपॉर्च्यूनिटीज, स्टार्टअप इकोसिस्टम एवं युवाओं के भविष्य को लेकर अपने विचार साझा किए। कार्यक्रम में नेटवर्किंग सेशन विशेष आकर्षण का केंद्र रहा।
संकल्प के साथ हुआ कार्यक्रम का समापन
मंच संचालन डॉ. चंद्रभान बिश्नोई ने किया, जबकि अंत में राजूराम कांवा ने सभी अतिथियों, वक्ताओं, मीडिया प्रतिनिधियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया। इसके अलावा कार्यक्रम की तैयारी एवं व्यवस्थाओं में पिछले कई दिनों से सहयोग कर रहे दिनेश पंवार, सुनील जाणी, प्रदीप सारण, सुरेश बांगड़वा, दिनेश बेनीवाल, श्रवण खिलेरी, रामनिवास, भजन बेनीवाल, भंवरी एव टीम, रमेश भादू, अमर बिश्नोई, पूनाराम एवं अन्य सभी साथियों ने कार्यकर्ता एवं टीम सदस्य के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम के समापन पर सभी प्रतिभागियों ने समाज को सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ाने, आपसी सहयोग बढ़ाने एवं एक मजबूत प्रोफेशनल मीडिया नेटवर्क तैयार करने का संकल्प लिया।