बेणेश्वर धाम से CM का बड़ा सियासी दांव, 80 नेताओं से बंद कमरे में चर्चा; पंचायत चुनाव का बनाया रोडमैप

Edited By Anil Jangid, Updated: 17 Mar, 2026 03:58 PM

big political move by cm at beneshwar dham

बांसवाड़ा: बांसवाड़ा जिले के बेणेश्वर धाम में आयोजित राज्य स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आगामी पंचायत चुनावों को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं से बंद कमरे में एक महत्वपूर्ण चर्चा की। सीएम ने भाजपा के पदाधिकारियों को...

बांसवाड़ा: बांसवाड़ा जिले के बेणेश्वर धाम में आयोजित राज्य स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आगामी पंचायत चुनावों को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं से बंद कमरे में एक महत्वपूर्ण चर्चा की। सीएम ने भाजपा के पदाधिकारियों को एकजुटता का संदेश दिया और वागड़ क्षेत्र को आगामी चुनावों में निर्णायक भूमिका निभाने के लिए तैयार किया।

 

मुख्यमंत्री ने भाजपा के 78 कार्यकर्ताओं से बैठक के दौरान कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ हैं और उन्होंने सरकार की योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने का आह्वान किया। इस दौरान उन्होंने बेणेश्वर धाम के विकास के लिए सरकार की योजनाओं के बारे में भी चर्चा की और कार्यकर्ताओं से कहा कि वे घर-घर जाकर सरकार की योजनाओं के बारे में बताएं।

 

और ये भी पढ़े

    सीएम ने बीएपी और कांग्रेस पर तीखा हमला करते हुए कहा कि कुछ लोग युवाओं को गलत दिशा में भड़काने का काम कर रहे हैं। उन्होंने पूर्ववर्ती सरकारों पर भी निशाना साधते हुए कहा कि वागड़ क्षेत्र में विकास कार्यों की कमी थी और उनकी सरकार ने इस क्षेत्र के लिए 100 करोड़ रुपये का बजट दिया है।

     

    इस बैठक के बाद मुख्यमंत्री ने डूंगरपुर, बांसवाड़ा, प्रतापगढ़ और अन्य जिलों के लिए 1902 करोड़ रुपये की लागत के 326 विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण किया।

    Related Story

      Trending Topics

      img title
      img title

      Be on the top of everything happening around the world.

      Try Premium Service.

      Subscribe Now!