आबूरोड रीको थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब से भरा कंटेनर पकड़ा

Edited By Chandra Prakash, Updated: 01 Sep, 2024 06:03 PM

big action by aburoad reico police station

जिले के आबूरोड रीको थाना पुलिस ने रविवार को अल सुबह करीब तीन बजे अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया । दरअसल, पुलिस ने नाकाबंदी कर अवैध शराब से भरे कंटेनर चालक को रुकवा कर पूछताछ की और चेकिंग की तो उसमें लाखों रुपए की शराब मिली । पुलिस के...


सिरोही, 1 सितंबर 2024 । जिले के आबूरोड रीको थाना पुलिस ने रविवार को अल सुबह करीब तीन बजे अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया । दरअसल, पुलिस ने नाकाबंदी कर अवैध शराब से भरे कंटेनर चालक को रुकवा कर पूछताछ की और चेकिंग की तो उसमें लाखों रुपए की शराब मिली । पुलिस के मुताबिक एक हजार से अधिक अवैध शराब की पेटियां बरामद की गई । जिनकी कीमत करीब एक करोड़ रुपए से अधिक बताई गई है । वहीं पुलिस ने ट्रेलर जब्त कर चालक को भी गिरफ्तार कर लिया है । 

PunjabKesari

एसपी अनिल कुमार बेनीवाल के निर्देश पर मावल चौकी पर लगातार नाकेबंदी की जा रही है। इसी को लेकर बीती रात को नाकेबंदी के दौरान एक कन्टेनर को रुकवा कर उसकी तलाशी ली गई। चालक से कन्टेनर के बारे में पूछा गया तो उसने बताया कि कन्टेनर में एलईडी टीवी भरी हुई है, जिसकी बिल्टी भी बताई। पर मौके पर मौजूद सिरोही पुलिस टीम के सदस्यों को शक होने पर कन्टेनर को खोला तो  कन्टेनर में भारी मात्रा में चंडीगढ़ हरियाणा निर्मित अवैध शराब पाई गई। पकड़ी गई शराब को चौकी पर लाकर गिनती की गई, जिसमें 1003 पेटी अवैध शराब की पाई गई। पकड़ी गई शराब की अनुमानित कीमत 1 करोड़ 15 लाख रुपए आंकी जा रही है। पुलिस पकड़े गए आरोपी से पूछताछ कर रही है । 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!