बीदासर में एक महीने से पाइपलाइन लीकेज, हजारों लीटर पानी बर्बाद; लोगों में नाराजगी

Edited By Ishika Jain, Updated: 22 May, 2026 08:13 PM

bidasar water pipeline leakage water wastage churu rajasthan

राजस्थान के चूरू जिले के बीदासर कस्बे में जलदाय विभाग की लापरवाही के चलते पिछले एक महीने से पानी की भारी बर्बादी हो रही है। वार्ड नंबर 4 में सहायक अभियंता कार्यालय से करीब 100 मीटर की दूरी पर पाइपलाइन लीकेज की समस्या बनी हुई है, जिससे रोजाना हजारों...

राजस्थान के चूरू जिले के बीदासर कस्बे में जलदाय विभाग की लापरवाही के चलते पिछले एक महीने से पानी की भारी बर्बादी हो रही है। वार्ड नंबर 4 में सहायक अभियंता कार्यालय से करीब 100 मीटर की दूरी पर पाइपलाइन लीकेज की समस्या बनी हुई है, जिससे रोजाना हजारों लीटर पानी बहकर व्यर्थ जा रहा है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि एक तरफ क्षेत्र में कई परिवार पेयजल संकट से जूझ रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ विभागीय अनदेखी के कारण कीमती पानी लगातार सड़कों पर बह रहा है। बढ़ती गर्मी के बीच यह समस्या लोगों के लिए चिंता का कारण बन गई है।

वार्ड निवासी सहीराम सारण के अनुसार पाइपलाइन लीकेज की शिकायत कई बार जलदाय विभाग के कर्मचारियों और अधिकारियों को दी जा चुकी है, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं किया गया। उन्होंने बताया कि मामले की शिकायत 181 हेल्पलाइन पर भी दर्ज करवाई गई थी, बावजूद इसके विभाग की ओर से कोई कार्रवाई नहीं हुई।

शिकायत दर्ज होने के 24 घंटे बाद भी लीकेज ठीक नहीं होने से स्थानीय लोगों में नाराजगी बढ़ गई है। वार्डवासियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो वे विभाग के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करेंगे।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!