भीलवाड़ा को मिलेगा आधुनिक न्यायालय परिसर, 62 बीघा भूमि पर हुआ भूमि पूजन

Edited By Kuldeep Kundara, Updated: 06 Apr, 2026 01:09 PM

bhilwara to get a modern court complex

भीलवाड़ा । जिले को जल्द ही आधुनिक सुविधाओं से युक्त नया न्यायालय परिसर मिलने जा रहा है। सांगानेर-तस्वारिया स्थित 62 बीघा भूमि पर प्रस्तावित जिला न्यायालय परिसर के निर्माण हेतु रविवार को विधिवत भूमि पूजन किया गया

भीलवाड़ा । जिले को जल्द ही आधुनिक सुविधाओं से युक्त नया न्यायालय परिसर मिलने जा रहा है। सांगानेर-तस्वारिया स्थित 62 बीघा भूमि पर प्रस्तावित जिला न्यायालय परिसर के निर्माण हेतु रविवार को विधिवत भूमि पूजन किया गया। इस मौके पर राजस्थान उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधिपति संजीव प्रकाश शर्मा ने न्यायिक व्यवस्था में तकनीक के प्रभावी उपयोग पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि आमजन को त्वरित न्याय दिलाने के लिए ई-कोर्ट, डिजिटल फाइलिंग और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग जैसी व्यवस्थाएं जरूरी हैं, लेकिन इनका उपयोग व्यावहारिक और परिणामोन्मुख होना चाहिए। साथ ही उन्होंने नए परिसर में आधुनिक सुविधाएं- पर्याप्त कोर्ट रूम, अधिवक्ताओं के चैंबर, डिजिटल रिकॉर्ड, पुस्तकालय, प्रतीक्षालय व पार्किंग-उपलब्ध कराने पर बल दिया।

समारोह में उपमुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री दिया कुमारी ने कहा कि यह भूमि पूजन केवल निर्माण की शुरुआत नहीं, बल्कि न्याय व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि सुलभ और प्रभावी न्याय ही लोकतंत्र को मजबूत बनाता है। इस अवसर पर जिला अभिभाषक संस्था, भीलवाड़ा की वर्ष 2026 की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह भी आयोजित हुआ। अध्यक्ष उम्मेद सिंह राठौड़ सहित अन्य पदाधिकारियों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली।  कार्यक्रम में न्यायाधिपति डॉ. पुष्पेंद्र सिंह भाटी, न्यायाधिपति फरजंद अली, न्यायाधिपति प्रवीर भटनागर, जिला एवं सत्र न्यायाधीश अभय जैन सहित कई वरिष्ठ न्यायिक अधिकारी उपस्थित रहे। वक्ताओं ने न्याय व्यवस्था में पारदर्शिता, दक्षता और अधिवक्ताओं की भूमिका पर प्रकाश डाला।

जिला एवं सत्र न्यायाधीश अभय जैन ने कहा कि वर्तमान न्यायालय 1948 से संचालित हो रहा है और स्थानाभाव के चलते कई कोर्ट बाहर संचालित हो रहे हैं। नए परिसर से इन समस्याओं का समाधान होगा और न्यायिक कार्यप्रणाली में सुधार आएगा। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, अधिवक्ताओं और बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही। आयोजन को सफल बनाने में अभिभाषक संस्था के पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।कनीक अपनाएं, लेकिन समाधान हों व्यावहारिक; उपमुख्यमंत्री ने कहा- न्याय के सशक्त भविष्य की नींव। 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!