Edited By Kuldeep Kundara, Updated: 15 Feb, 2026 01:49 PM

भीलवाड़ा । एक छात्रा निजी हॉस्टल में रहकर फर्स्ट ईयर की पढ़ाई करती है जिसको पेटदर्द की शिकायत के बाद अरिहंत हॉस्पिटल में इलाज के लिए लाया गया जहां उसे भर्ती कर दिया गया। उसके बाद परिजनों को भी सूचित किया गया।
भीलवाड़ा । एक छात्रा निजी हॉस्टल में रहकर फर्स्ट ईयर की पढ़ाई करती है जिसको पेटदर्द की शिकायत के बाद अरिहंत हॉस्पिटल में इलाज के लिए लाया गया जहां उसे भर्ती कर दिया गया। उसके बाद परिजनों को भी सूचित किया गया। लेकिन दोपहर तक तबियत ज्यादा खराब हो गई और छात्रा की मौत हो गई। इसके बाद गुस्साए परिजन ने अस्पताल प्रबंधन और डॉक्टर पर लापरवाही के आरोप लगाए। परिजन ने हंगामा मचा दिया और धरना प्रदर्शन करने लगे। सूचना पर पुलिस पहुंची और समझाया। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के अरिहंत अस्पताल का है।
पुलिस के बताया बड़लियास थाना
क्षेत्र में रहने वाली रवीना (18) भीलवाड़ा में हॉस्टल में रहकर प्राइवेट कॉलेज में फर्स्ट ईयर की पढ़ाई कर रही थी। शुक्रवार रात उसे अचानक से पेट दर्द हुआ। रवीना की रूममेटस ने वार्डन को सूचना दी। इसके बाद उसे अरिहंत अस्पताल में भर्ती कराया गया।
शनिवार सुबह छात्रा के परिजन भी अस्पताल पहुंचे। कुछ देर बाद रवीना की तबीयत ज्यादा बिगड़ने के चलते उसे इस आईसीयू में शिफ्ट किया गया। जहां दोपहर बाद छात्रा ने दम तोड़ दिया। मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल प्रबन्धन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा मचा दिया।
कुछ देर में समाज के लोग अस्पताल इकट्ठा हो गए। धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों से समझाइश का प्रयास किया। लोगों ने अस्पताल प्रबंधन और डॉक्टर पर आरोप लगाते हुए मुआवजा मांगा। दोनों पक्षों में शनिवार शाम तक बातचीत जारी रही।