भीलवाड़ा में सजा ‘मिनी महाकुंभ’: सनातन मंगल महोत्सव में संतों का महासंगम, CM मोहन यादव का बड़ा बयान

Edited By Kuldeep Kundara, Updated: 28 Feb, 2026 07:08 PM

bhilwara organises  mini mahakumbh

धर्मनगरी भीलवाड़ा के लिए ऐतिहासिक दिवस बन गया जब हरिशेवा आश्रम सनातन मंदिर में सनातन मंगल महोत्सव एवं दीक्षा दान समारोह के अवसर पर देश के विभिन्न क्षेत्रों से ख्यातनाम महामंडलेश्वरों, श्री महंतो, महन्तों व संत महात्माओं की एक मंच पर मौजूदगी ने सनातन...

भीलवाड़ा । धर्मनगरी भीलवाड़ा के लिए ऐतिहासिक दिवस बन गया जब हरिशेवा आश्रम सनातन मंदिर में सनातन मंगल महोत्सव एवं दीक्षा दान समारोह के अवसर पर देश के विभिन्न क्षेत्रों से ख्यातनाम महामंडलेश्वरों, श्री महंतो, महन्तों व संत महात्माओं की एक मंच पर मौजूदगी ने सनातन संस्कृति के ‘‘मिनी महाकुंभ’’ का नजारा प्रस्तुत कर दिया। इस दौरान उदासीन कार्ष्णि पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर स्वामी गुरूशरणानंद महाराज रमणरेती मथुरा की अध्यक्षता एवं हरिशेवा उदासीन आश्रम सनातन मंदिर के महामंडलेश्वर स्वामी हंसराम उदासीन महाराज के मार्गदर्शन में आयोजित समारोह में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं राज्यसभा सदस्य बालयोगी उमेशनाथ महाराज के विशिष्ट आतिथ्य ने धर्मसत्ता के साथ राजसत्ता का संगम करा दिया। 

जिले के उद्यमियों को न्योता
मंगल महोत्सव में शामिल होने आए मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भीलवाड़ा के उद्योगपतियों को वहां इन्वेस्टमेंट कर उद्योग स्थापित करने का न्योता दिया उन्होंने बताया कि कई योजनाओं का लाभ मिलेगा जिसमें बिजली सबसे महत्वपूर्ण है। बता दे कि प्रदेश में बिजली की महंगाई से उद्योगपतियों में सरकार के प्रति नाराजगी लंबे समय से है वहीं मध्यप्रदेश में प्रति यूनिट 1 रुपए का अनुदान है और भी कई योजनाएं है जिनका लाभ उद्योगपतियों को मिल रहा है जो उन्हें लुभा रही है। 

बहुत जल्दी कन्हैया भी मथुरा में मुस्कराएंगे 
समारोह में अयोध्या में राम मंदिर बनने का प्रसंग ओर पर अभी तो पहली झांकी है मथुरा काशी बाकी है के नारे गूंजे तो डॉ. मोहन यादव ने कहा कि बहुत जल्दी मथुरा में कन्हैया भी मुस्कराएंगे। बाबा विश्वनाथ काशी में जगमगा रहे है। कई संतों ने कहा कि कुछ पीढ़ियों पहले जो तलवार के डर से सनातन छोड़ गए उनकी भी घर वापसी करानी है। समारोह में सनातन धर्म की जय, भारत माता की जय, जय श्री राम, वंदे मातरम जैसे जयकारे भी गूंजायमान होते रहे।

महामंडलेश्वर स्वामी हंसराम नव दीक्षित संतों को मंच पर लेकर आए 
हरि शेवा उदासीन आश्रम के महामंडलेश्वर स्वामी हंसराम उदासीन महाराज दीक्षार्थी ब्रह्मचारी इन्द्रदेव, कुनाल एवं सिद्धार्थ को लेकर मंच पर पहुंचे। भगवा वस्त्रधारी तीनों दीक्षार्थियों को मंच पर गुरू मंत्र एवं हरिशेवाधाम के चिन्ह प्रदान किए गए। महामंडलेश्वर स्वामी हंसराम उदासीन महाराज ने तीनों दीक्षिार्थियों को भावी जीवन के लिए आशीर्वाद प्रदान करते हुए कहा कि अब उनका गृहस्थ जीवन से कोई सम्बन्ध नहीं रहेगा ओर सनातन की सेवा ही उनका धर्म होगा। 

भीलवाड़ा के संतों ने भी बढ़ाई आयोजन की गरिमा 
दीक्षा दान समारोह में नव दीक्षित संतों को आशीर्वाद प्रदान करने के लिए देश के विभिन्न क्षेत्रों के साथ धर्मनगरी भीलवाड़ा के विभिन्न धर्मस्थलों के महन्त ओर संत भी पहुंचे। 

फूलों की होली के साथ रासलीला का समापन 
सनातन मंगल महोत्सव के अवसर पर श्रीधाम वृन्दावन के रसिकाचार्य कुंजबिहारी शर्मा श्री निकुंज बिहारी रासलीला मण्डल के लीलाकारों द्वारा आयोजित आठ दिवसीय रासलीला का समापन गुरूवार शाम को हुआ। रासलीला के समापन पर फूलों की होली खेली गई ओर फाल्गुन के गीतों पर कलाकारों ने प्रस्तुति दी। रासलीला समापन के अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे।

 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!