भीलवाड़ा सांसद दामोदर अग्रवाल ने गुरुवार को सिटी कंट्रोल रूम की जर्जर बिल्डिंग का किया मुआयना

Edited By Chandra Prakash, Updated: 20 Jun, 2025 03:42 PM

bhilwara mp damodar agarwal inspected

भीलवाड़ा सांसद दामोदर अग्रवाल ने गुरुवार को सिटी कंट्रोल रूम की जर्जर बिल्डिंग का मुआयना किया। उनके साथ पीडब्ल्यूडी के अधिकारी भी थे। इस दौरान सांसद ने कहा अगर यह बिल्डिंग जन स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक हो सकती है, तो इसे नया रूप दिया जाएगा। सांसद...

भीलवाड़ा, 20  जून 2025 । भीलवाड़ा सांसद दामोदर अग्रवाल ने गुरुवार को सिटी कंट्रोल रूम की जर्जर बिल्डिंग का मुआयना किया। उनके साथ पीडब्ल्यूडी के अधिकारी भी थे। इस दौरान सांसद ने कहा अगर यह बिल्डिंग जन स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक हो सकती है, तो इसे नया रूप दिया जाएगा। 
सांसद अग्रवाल ने अभय कमांड सेंटर का भी जायजा लिया। साथ ही पुलिस की टेक्निकल कार्य प्रणाली को बारीकी से जाना। 

बिल्डिंग पुरानी, किसी भी वक्त हो सकता है हादसा 
सांसद ने कहा सिटी कंट्रोल रूम की बिल्डिंग बहुत पुरानी हो गई है। ऐसे में यहां कभी भी हादसा हो सकता है। आज सिटी कंट्रोल रूम,अभय कमांड सेंटर सहित पूरे परिसर का पुलिस के आला अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया है।पीडब्ल्यूडी के अधिकारी भी साथ थे। 

पीडब्लूडी के अधिकारियों ने भी कहा बिल्डिंग में कई जगह प्रॉब्लम होने के कारण यह सुरक्षित नहीं है। इस पर सांसद ने कहा इसका क्या रास्ता निकाल सकता है, कैसे यहां नया भवन स्थापित हो सकता है, इस पर विचार विमर्श करके, सरकार और अधिकारियों से बात करके रास्ता निकालेंगे। यहां की जो भी टेक्निकल रिपोर्ट मिलेगी उसके आधार पर प्रशासन और सरकार के. मिलकर इसे नया बनवाने का प्रयास करेंगे। 

तकनीकी कार्यप्रणाली को समझा 
एएसपी पारस जैन ने सांसद दामोदर अग्रवाल को कंट्रोल रूम और अभय कमांड का निरीक्षण करवाया उन्हें अभय कमांड की ओर से संचालित की जाने वाली तकनीकी प्रक्रिया से अवगत कराया। निरीक्षण के दौरान सीओ सिटी मनीष बडगूजर, कंट्रोल रूम और अभय कमांड सेंटर से के अधिकारी मौजूद रहे। 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!