भीलवाड़ा सांसद दामोदर अग्रवाल ने दिया एक वर्ष के कार्यों का ब्यौरा

Edited By Chandra Prakash, Updated: 05 Jun, 2025 11:24 AM

bhilwara mp damodar agarwal gave details of one year s work

सांसद एवं भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री दामोदर अग्रवाल ने कार्यकाल का एक वर्ष पूरा होने पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपनी उपलब्धियां गिनाई अग्रवाल ने कहा कि मैने पिछले एक वर्ष में संसद में 85 प्रश्न पूछे और सदन में मेरा उपस्थिति रिकॉर्ड 100 %...

भीलवाड़ा, 5 जून 2025 । सांसद एवं भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री दामोदर अग्रवाल ने कार्यकाल का एक वर्ष पूरा होने पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपनी उपलब्धियां गिनाई अग्रवाल ने कहा कि मैने पिछले एक वर्ष में संसद में 85 प्रश्न पूछे और सदन में मेरा उपस्थिति रिकॉर्ड 100 % प्रतिशत है मुझे सदन में सचेतक के रूप में जिम्मेदारी मिली उसी के तहत् राष्ट्रपति के बाद धन्यवाद अभिभाषण देने का भी अवसर मिला । मैने जिले के विकास के लिए हर स्तर पर प्रयास किया मैने नगर परिषद को निगम में क्रमोन्नत करने के लिए मुख्यमंत्री से निवेदन किया ओर उन्हें इसके लिए राजी किया। रेलवे में भी नसीराबाद से चंदेरिया तक डबल लाइन डालने का 1643 करोड़ का प्रस्ताव स्वीकृत करवाया जिससे अभी कार्य शुरू हो दो वर्ष में लाइन भी पूरी डाल दी जाएगी भीलवाड़ा में कपड़ा औद्योगिक इकाइयों के निर्माण में लगी इकाइयों से प्रदूषण पर सख्ती से रोक हो इसके वह हमेशा हिमायती है। 

सांसद अग्रवाल आज अपने कार्यकाल के एक वर्ष पूर्ण होने पर भीलवाड़ा में एक निजी होटल में आयोजित प्रेस वार्ता में पत्रकारों के सवाल के जवाब में यह बात कही। उन्होंने कहा की जिले में बजरी माफिया पर अंकुश लगाने में उन्होंने बहुत अधिक प्रयास किए हैं और पुलिस प्रशासन के सहयोग से इस पर काफी हद तक अंकुश लगा है। उनकी भावना है कि आम जनता को सस्ती व उचित दर पर बजरी उपलब्ध हो और इसके लिए वह प्रयासरत है तथा बजरी माफियाओं को उनकी ही पार्टी अर्थात भाजपा के नेताओं का संरक्षण मिल रहा है के सवाल पर उन्होंने कहा की उनका संरक्षण बजरी माफियाओं को कभी भी नहीं रहा और ना ही रहेगा अगर कोई यह साबित कर दे कि मेरा संरक्षण बजरी माफियाओं को है मैं राजनीति छोड़ दूंगा। जिंदल शा लिमिटेड द्वारा सरकार और स्थानीय नगर निगम से हुए एमओयू की शर्तों की पालना नहीं करने और अति करने के सवाल पर उन्होंने कहा कि वह पूरी तरह से उसके खिलाफ है और इस संबंध में उन्होंने पूरा डेटा सहित सरकार को उपलब्ध करा दिया तथा संभावित है शीघ्र कोई परिणाम सामने आएगा । उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि वह भीलवाड़ा में कपड़ा औद्योगिक इकाइयों द्वारा प्रदूषण किया जाए इसके कभी पक्षधर नहीं रहे हैं और उन्होंने कभी भी इसकी पैरवी नहीं कि वह स्वयं इसके हिमायती है कि प्रदूषण नहीं हो और इसे कैसे कम किया जाए इसके लिए वह उद्योगपतियों के साथ साथ विभाग के अधिकारियों के साथ भी समय समय पर चर्चा करते हैं। तथा विभाग के अधिकारियों को इसके लिए सख्त कार्रवाई करने के निर्देश भी उनकी ओर से दिए जाते हैं । 

सांसद अग्रवाल ने कहा कि भीलवाड़ा जिले में पिछले 70 सालों में केंद्र सरकार की योजनाओं का जितना लाभ जिले को मिलना चाहिए था उतना नहीं मिला लेकिन पिछले 1 साल में जो विकास कार्य हुए हैं वह पिछले 70 साल की तुलना और बीते भाजपा शासन के 10 साल की तुलना में काफी है अब तक 1 साल में करीब 7000 करोड रुपए के विकास कार्य जिले में हो चुके हैं। सांसद अग्रवाल ने कहा कि वह भीलवाड़ा के विकास के लिए प्रयासरत और हमेशा तत्पर है तथा इसके परिणाम आने वाले चार सालों में आप सबको नजर आएंगे अर्थात अगले 4 सालों में भीलवाड़ा जिले की विकास की दृष्टि से तस्वीर बदली बदली नजर आएगी। उन्होंने कहा कि अगले ग्रीष्मकालीन मौसम तक शहर की सभी कॉलोनी में पीने के पानी की समस्या पूरी तरह खत्म हो जाएगी। सांसद अग्रवाल ने अपने पिछले 1 साल के कार्यकाल के दौरान किए गए विकास कार्यों का ब्यौरा दिया और बुद्धिजीवियों तथा आम जनता से अपील की की भीलवाड़ा के विकास के लिए जो भी सुझाव हो वह सुझाव आमंत्रित है। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा भी मौजूद थे। 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!