Edited By Kuldeep Kundara, Updated: 11 Feb, 2026 07:07 PM
दीया कुमारी ने बुधवार को लगातार तीसरा फुल बजट पेश करते हुए भरतपुर जिले के लिए कई बड़ी घोषणाएं कीं। बजट में सड़क, ड्रेनेज, सिंचाई, महिला सशक्तिकरण, खेल, शिक्षा और पर्यटन को लेकर अहम फैसले शामिल हैं।
दीया कुमारी ने बुधवार को लगातार तीसरा फुल बजट पेश करते हुए भरतपुर जिले के लिए कई बड़ी घोषणाएं कीं। बजट में सड़क, ड्रेनेज, सिंचाई, महिला सशक्तिकरण, खेल, शिक्षा और पर्यटन को लेकर अहम फैसले शामिल हैं।
उच्चैन-गहनौली मोड़ से पॉलिटेक्निक कॉलेज तक नई सड़क – 12 करोड़ रुपए
भरतपुर शहर में 20 किमी शहरी सड़कें – 30 करोड़ रुपए
रुदावल बाईपास – 60 करोड़ रुपए
वैर क्षेत्र की दो सड़कें व भुसावर बाईपास – 42 करोड़ रुपए
डीग-कामां में सीसी रोड व नई सड़क – 24.5 करोड़ रुपए
यूपी बॉर्डर से बेढम तक सड़क – 27 करोड़ रुपए
दो रेलवे क्रॉसिंग पर ROB/RUB के लिए DPR तैयार होगी
500 किमी स्टेट हाईवे ITS सिस्टम से विकसित
शहर के लिए कॉम्प्रेहेंसिव मोबिलिटी प्लान लागू
महिलाओं के लिए विशेष घोषणाएं
अभय कमांड सेंटर के तहत इंटीग्रेटेड कंट्रोल सेंटर
महिला एवं बाल शक्ति संकुल का निर्माण
भरतपुर-धौलपुर में बाल देखरेख संस्थानों के नए भवन
जिला स्तर पर रूरल वुमन BPO
आंगनबाड़ी में बच्चों की फेस रिकग्निशन उपस्थिति
भरतपुर-डीग क्षेत्र में नए एयरपोर्ट की फिजिबिलिटी स्टडी
शहर में जलभराव समाधान के लिए 1020 करोड़ रुपए का ड्रेनेज प्रोजेक्ट
नदबई में मिनी सचिवालय का निर्माण
सिंचाई और कृषि को बढ़ावा
अजान कैनाल विस्तार – 180 करोड़ रुपए, 9500 हेक्टेयर अतिरिक्त सिंचाई
बंध बारैठा की क्षमता बढ़ेगी – 60 करोड़ रुपए
नदबई-बयाना मंडी में सुविधाओं का विकास
डीग में कृषि विभाग का नया कार्यालय
भरतपुर स्पोर्ट्स हब – 15 करोड़ रुपए
आरडी गर्ल्स कॉलेज इंडोर स्टेडियम अपग्रेड
कामां में नया खेल स्टेडियम
शिक्षा क्षेत्र में बड़े कदम
कनावर (बयाना) में कृषि कॉलेज
आईटीआई में इलेक्ट्रिक व्हीकल ट्रेड
पॉलिटेक्निक में ICT लैब
टिंकरिंग, डीप टेक और AI लैब
धार्मिक और पर्यटन विकास
कदमखंडी धाम एंचेरा का विकास
ब्रज कन्वेंशन सेंटर का निर्माण
लोहागढ़ किला की सुजान गंगा वॉल का जीर्णोद्धार – 60 करोड़ रुपए
वन्यजीव संरक्षण
केलवा नेशनल पार्क में प्रवासी पक्षियों के इलाज के लिए विशेष सेंटर स्थापित किया जाएगा।
राजस्थान बजट 2026 में भरतपुर को इंफ्रास्ट्रक्चर, ड्रेनेज, सिंचाई, शिक्षा, खेल और पर्यटन के क्षेत्र में बड़ी सौगातें मिली हैं। एयरपोर्ट फिजिबिलिटी स्टडी और 1020 करोड़ का ड्रेनेज प्रोजेक्ट जिले के भविष्य के लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकते हैं।