भजनलाल सरकार का तीसरा बजट, दौसा जिले को विकास की कई बड़ी सौगातें

Edited By Afjal Khan, Updated: 11 Feb, 2026 07:21 PM

bhajanlal government gave many gifts to dausa district in the budget

राजस्थान की वित्त मंत्री एवं उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने विधानसभा में सरकार का तीसरा बजट पेश करते हुए दौसा जिले के पांचों विधानसभा क्षेत्रों के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। बजट में बुनियादी ढांचे, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि और नगरीय विकास से जुड़े...

राजस्थान की वित्त मंत्री एवं उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने विधानसभा में सरकार का तीसरा बजट पेश करते हुए दौसा जिले के पांचों विधानसभा क्षेत्रों के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। बजट में बुनियादी ढांचे, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि और नगरीय विकास से जुड़े अनेक प्रावधान शामिल किए गए हैं।

रेलवे और सड़क परियोजनाओं को मिली गति

दौसा में दो प्रमुख रेलवे अंडर ब्रिज (RUB) के लिए कुल 47.50 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं।

अलवर-बांदीकुई खंड पर रेलवे क्रॉसिंग संख्या 157 के स्थान पर लगभग 35 करोड़ की लागत से आरयूबी बनेगा।

और ये भी पढ़े

    बांदीकुई-जयपुर खंड पर एलसी-182 पर करीब 12.50 करोड़ से दूसरा आरयूबी बनाया जाएगा।

    सिकराय क्षेत्र में मिसिंग लिंक सड़कों को भी स्वीकृति मिली है।

    कालेड़ा नहर से कैलाई NH-21 (वाया भोजपुरा) तक 3.3 किमी सड़क के लिए 1.32 करोड़ रुपये।

    भगलाव से रलावता रोड (वाया गुर्जर बंध की ढाणी) तक 5 किमी सड़क निर्माण के लिए 2 करोड़ रुपये।

    इसके अलावा प्रदेशभर में 1800 करोड़ रुपये की लागत से नई सड़कें और पुल बनाने की घोषणा भी की गई है।

    कृषि, बिजली और सिंचाई क्षेत्र में पहल

    सिकराय में कृषि उपज मंडी स्थापित की जाएगी।

    महवा में सहायक निदेशक कृषि विस्तार कार्यालय खोला जाएगा।

    लालसोट (लाखनपुर) और महवा (मुनापुरा खौंचपुरी) में 33/11 केवी जीएसएस स्थापित होंगे।

    मनोहरपुर-खेड़ला क्षेत्र में एनीकट निर्माण और मरम्मत के लिए बजट प्रावधान किया गया है।

    किसानों के लिए सस्ती बिजली और सामुदायिक तारबंदी में पात्र किसानों की न्यूनतम संख्या 10 से घटाकर 7 की जाएगी।

    3496 पंचायतों में वर्मी कम्पोस्ट यूनिट स्थापित होंगी।

    शिक्षा और युवाओं के लिए बड़े फैसले

    लवाण में देवनारायण बालक छात्रावास बनेगा।

    दौसा पॉलिटेक्निक कॉलेज में आईसीटी लैब स्थापित की जाएगी।

    हर जिले में "स्कूल ऑन व्हील्स" शुरू किया जाएगा।

    10वीं और 12वीं के मेधावी छात्रों को लैपटॉप के लिए ई-वाउचर के माध्यम से 20 हजार रुपये तक की सहायता दी जाएगी।

    कक्षा 1 से 8 तक के विद्यार्थियों के लिए निःशुल्क यूनिफॉर्म पर 250 करोड़ रुपये खर्च होंगे।

    सभी सरकारी स्कूलों में शौचालय निर्माण कराया जाएगा।

    राजस्थान टेस्टिंग एजेंसी की स्थापना की जाएगी।

    कॉलेज विद्यार्थियों के लिए “ड्रीम प्रोग्राम” चलाया जाएगा।

    स्वास्थ्य सेवाओं में विस्तार

    जिला अस्पतालों में नशा मुक्ति वार्ड और मेंटल हेल्थ केयर सेंटर स्थापित किए जाएंगे।

    गंभीर मरीजों के लिए “राज सुरक्षा योजना” शुरू होगी।

    मानसिक स्वास्थ्य और आत्महत्या रोकथाम के लिए “राज ममता” कार्यक्रम लागू किया जाएगा।

    हाईवे पर दुर्घटनाओं की स्थिति में तुरंत उपचार के लिए एंबुलेंस तैनात होंगी।

    अस्पतालों में मृत्यु होने पर पार्थिव शरीर को घर तक निःशुल्क पहुंचाने के लिए “मोक्षवाहिनी योजना” शुरू की जाएगी।

    जिन मरीजों के पास दस्तावेज नहीं हैं, उन्हें भी निशुल्क इलाज उपलब्ध कराया जाएगा।

    नगरीय विकास और अन्य घोषणाएं

    दौसा-बांदीकुई नगर विकास न्यास को मास्टर प्लान के लिए 5 करोड़ रुपये।

    बांदीकुई नगरपालिका के नए भवन के लिए 5 करोड़ रुपये।

    दौसा नगर परिषद क्षेत्र में मास्टर ड्रेनेज प्लान और ईको कूलिंग शेल्टर की स्थापना।

    मॉडल ऑक्सीजन पार्क (ऑक्सीजोन) विकसित किया जाएगा।

    जिला कारागृह में आधुनिक मुलाकात कक्ष और लॉकर सुविधा बनाई जाएगी।

    बांदीकुई में संत श्री दुर्बलनाथ का पैनोरमा तैयार किया जाएगा।

    द्वारापुरा पशु चिकित्सालय को प्रथम श्रेणी में क्रमोन्नत किया जाएगा।

    सभी जिलों में उपहार विक्रय केंद्र खोले जाएंगे।

    पेयजल और पर्यावरण पर विशेष फोकस

    6500 गांवों को हर घर नल योजना से जोड़ा जाएगा।

    3 लाख नए पेयजल कनेक्शन दिए जाएंगे।

    600 नए ट्यूबवेल लगाए जाएंगे।

    प्रत्येक कलेक्टर को समर कंटीजेंसी के लिए 1 करोड़ रुपये दिए जाएंगे।

    सोलर और विंड प्लांट के लिए आवंटित भूमि के 10% हिस्से में पेड़ लगाना अनिवार्य होगा।

    हर पंचायत स्तर पर “नमो वन” और “नमो नर्सरी” विकसित की जाएगी।

    सभी जिलों में पर्यावरण अनुकूल दाह संस्कार केंद्र स्थापित किए जाएंगे।

    रोजगार और स्वावलंबन

    मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के तहत 10 लाख रुपये तक ब्याज मुक्त ऋण उपलब्ध कराया जाएगा।

    प्रत्येक जिले में उद्योग भागीदारी के साथ स्किल सेंटर स्थापित किए जाएंगे।

    ग्राम पंचायत स्तर पर यूथ गेम्स आयोजित होंगे।

    शहरी निकायों में स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था की जाएगी।

    कुल मिलाकर, इस बजट में दौसा जिले के लिए आधारभूत संरचना, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि और रोजगार के क्षेत्र में व्यापक योजनाएं घोषित की गई हैं। अब इन घोषणाओं के क्रियान्वयन पर सबकी निगाहें टिकी रहेंगी।

    Related Story

      Trending Topics

      img title
      img title

      Be on the top of everything happening around the world.

      Try Premium Service.

      Subscribe Now!