बाड़मेर के शिव में जमीन विवाद पर बवाल: ट्रैक्टरों से आए आरोपियों ने झोपड़ा उखाड़ा, नगदी-चेन लूट का आरोप

Edited By Sourabh Dubey, Updated: 11 Feb, 2026 07:07 PM

barmer shiv land dispute tractor attack hut demolished loot case 2026

राजस्थान के बाड़मेर जिले के शिव थाना क्षेत्र में स्थित मतुजा गांव में जमीन विवाद को लेकर एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। सोमवार (9 फरवरी 2026) की रात कथित रूप से दो ट्रैक्टरों में सवार होकर आए लोगों ने पीड़ित पक्ष के खेत में बने झोपड़े को उखाड़ दिया...

बाड़मेर | राजस्थान के बाड़मेर जिले के शिव थाना क्षेत्र में स्थित मतुजा गांव में जमीन विवाद को लेकर एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। सोमवार (9 फरवरी 2026) की रात कथित रूप से दो ट्रैक्टरों में सवार होकर आए लोगों ने पीड़ित पक्ष के खेत में बने झोपड़े को उखाड़ दिया और नगदी व सोने की चेन लूटने का आरोप है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद इलाके में तनाव की स्थिति बन गई है।

ट्रैक्टरों में सवार होकर पहुंचे आरोपी

पीड़ित पक्ष के रूखा राम प्रजापत ने आरोप लगाया कि आरोपी दो ट्रैक्टरों में भरकर खेत में पहुंचे और वहां बने झोपड़े को पूरी तरह उखाड़कर अपने साथ ले गए। घटना के बाद उन्होंने शिव थाना पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने प्रारंभिक जांच के बाद ईशान खान, ओबाया खान सहित अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मारपीट और लूट के आरोप

पीड़ितों का कहना है कि झोपड़ा उखाड़ने के साथ-साथ आरोपियों ने नगदी और सोने की चेन भी लूट ली तथा मारपीट की, जिससे उन्हें चोटें आईं। घटना रात के समय हुई और किसी ने मोबाइल फोन से इसका वीडियो रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

पुलिस ने शुरू की जांच

शिव थाना पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वायरल वीडियो की भी जांच की जा रही है और सभी तथ्यों की पुष्टि के बाद दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल क्षेत्र में शांति बनाए रखने के लिए पुलिस सतर्क है और दोनों पक्षों से पूछताछ जारी है।

 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!