राजसमंद पुलिस लाइन में रंगों की होली, एएसपी महेंद्र पारीक ने जवानों संग किया डांस

Edited By Anil Jangid, Updated: 05 Mar, 2026 06:55 PM

asp mahendra pareek police personnel during holi celebration in rajsamand

राजसमंद: राजस्थान के राजसमंद जिले में पुलिसकर्मियों ने इस बार होली का त्योहार पूरे उत्साह और उमंग के साथ मनाया। राजसमंद पुलिस लाइन ग्राउंड में आयोजित होली मिलन कार्यक्रम में पुलिस अधिकारियों और जवानों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर रंगों की होली खेली।...

राजसमंद: राजस्थान के राजसमंद जिले में पुलिसकर्मियों ने इस बार होली का त्योहार पूरे उत्साह और उमंग के साथ मनाया। राजसमंद पुलिस लाइन ग्राउंड में आयोजित होली मिलन कार्यक्रम में पुलिस अधिकारियों और जवानों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर रंगों की होली खेली। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) महेंद्र पारीक भी जवानों के साथ डीजे की धुन पर थिरकते नजर आए।

 

कार्यक्रम के दौरान पूरे पुलिस लाइन परिसर में रंग, गुलाल और संगीत का माहौल देखने को मिला। फिल्मी और राजस्थानी गीतों पर पुलिस अधिकारी और जवान एक साथ डांस करते दिखाई दिए। पुलिसकर्मियों ने एक-दूसरे को रंग लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और भाईचारे का संदेश दिया।

 

होली मिलन समारोह में एएसपी महेंद्र पारीक ने भी जवानों के साथ जमकर डांस किया। इस दौरान कई पुलिसकर्मी राजस्थानी और बॉलीवुड गीतों पर थिरकते नजर आए। कार्यक्रम में मौजूद सभी अधिकारियों और जवानों ने मिलकर इस पर्व को यादगार बनाया।

 

इस मौके पर कांकरोली थाना प्रभारी सरोज बैरवा, राजनगर थाना प्रभारी समीर सेन सहित कई पुलिस अधिकारी और बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी मौजूद रहे। सभी ने आपसी सौहार्द और एकता के साथ त्योहार का आनंद लिया।

 

राजसमंद पुलिस लाइन के अलावा जिले के अन्य थानों में भी होली का उत्सव मनाया गया। राजनगर, कांकरोली, केलवा और नाथद्वारा सहित जिले के करीब 16 थानों में पुलिस स्टाफ ने रंगों के साथ होली खेली और डीजे पर डांस कर खुशियां मनाईं।

 

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि ऐसे आयोजन से पुलिसकर्मियों के बीच आपसी तालमेल और मनोबल मजबूत होता है। त्योहारों के मौके पर इस तरह के कार्यक्रम पुलिस बल में सकारात्मक माहौल बनाने में मदद करते हैं।

 

पूरे कार्यक्रम के दौरान पुलिसकर्मियों के चेहरों पर खुशी और उत्साह साफ दिखाई दे रहा था। रंगों और संगीत के बीच पुलिस लाइन का माहौल पूरी तरह होलीमय नजर आया।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!