रेप केस में समझौते के नाम पर रिश्वत लेते ASI गिरफ्तार, एसीबी की बड़ी कार्रवाई

Edited By Kuldeep Kundara, Updated: 17 May, 2026 05:37 PM

asi arrested for accepting bribe in rape case under the guise of a settlement

उदयपुर में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने प्रतापनगर थाने में तैनात एएसआई सुनील बिश्नोई को एक लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया।

उदयपुर में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने प्रतापनगर थाने में तैनात एएसआई सुनील बिश्नोई को एक लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। आरोपी पुलिसकर्मी पर आरोप है कि उसने रेप की कोशिश और छेड़छाड़ से जुड़े मामले में कार्रवाई नहीं करने के बदले परिवादी से पैसों की मांग की थी।

जानकारी के अनुसार, परिवादी पर मामला दर्ज करने और उसे कानूनी कार्रवाई में फंसाने का दबाव बनाया जा रहा था। एएसआई लगातार धमकियां देकर रिश्वत की रकम मांग रहा था। परेशान होकर परिवादी ने पूरे मामले की शिकायत उदयपुर एसीबी को दी। शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने सत्यापन किया और फिर आरोपी को पकड़ने के लिए ट्रैप की योजना बनाई।

रविवार शाम करीब साढ़े चार बजे शोभागपुरा स्थित ऑर्बिट रिसॉर्ट की पार्किंग में परिवादी और उसके परिवार को रिश्वत की रकम देने के लिए बुलाया गया। जैसे ही एएसआई ने एक लाख रुपए लिए, पहले से निगरानी कर रही एसीबी टीम ने उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई के दौरान टीम ने रिश्वत की रकम भी बरामद कर ली। एसीबी के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनंत कुमार ने बताया कि आरोपी से पूछताछ जारी है और मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।

गौरतलब है कि एएसआई सुनील बिश्नोई पहले भी विवादों में रह चुके हैं। जब वे सुखेर थाने में तैनात थे, तब एक क्लब में ग्राहकों के साथ मारपीट के मामले में कार्रवाई नहीं करने के आरोप लगे थे। उस प्रकरण में लापरवाही सामने आने पर उन्हें हटाकर डीएसपी ऑफिस वेस्ट में अटैच किया गया था। बाद में विभागीय जांच भी शुरू हुई और एक अन्य मामले में लापरवाही के चलते उन्हें लाइन हाजिर किया जा चुका है।
 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!