भारत-पाक सीमा पर फिर नापाक साजिश नाकाम: बीकानेर के खाजूवाला सेक्टर में करीब 5 करोड़ की हेरोइन बरामद, सुरक्षा एजेंसियां सतर्क

Edited By Kuldeep Kundara, Updated: 01 Mar, 2026 06:31 PM

another nefarious plot foiled on the india pakistan border

बीकानेर । अंतरराष्ट्रीय भारत-पाक सीमा पर एक बार फिर पाक तस्करों की नापाक हरकत को नाकाम कर दिया गया।

बीकानेर । अंतरराष्ट्रीय भारत-पाक सीमा पर एक बार फिर पाक तस्करों की नापाक हरकत को नाकाम कर दिया गया। बीकानेर जिले के खाजूवाला सेक्टर में सुरक्षा एजेंसियों ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए करोड़ों रुपये की हेरोइन बरामद की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, भारत-पाक सीमा के निकटवर्ती KND क्षेत्र के पास 5 BD की रोही में पीले रंग के दो संदिग्ध पैकेट मिले। सर्च ऑपरेशन के दौरान बरामद इन पैकेटों में लगभग 1 किलो हेरोइन मिली है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 5 करोड़ रुपये आंकी जा रही है।

यह हेरोइन एक किसान के खेत में पड़ी मिली, जिससे आशंका जताई जा रही है कि पाक तस्करों द्वारा ड्रोन या अन्य माध्यम से इसे सीमा पार फेंका गया होगा। उल्लेखनीय है कि दो दिन पूर्व भी इसी इलाके में हथियार और एक बड़ा ड्रोन बरामद किया गया था। लगातार हो रही इन बरामदगियों से साफ है कि सीमा पार से तस्करी की कोशिशें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। कार्रवाई के दौरान Border Security Force की 140वीं वाहिनी के जवान, खाजूवाला सीओ अमरजीत चावला, खाजूवाला थानाधिकारी प्रशिक्षु आरपीएस रोहित चौधरी तथा रावला एसएचओ बलवंत कुमार मौके पर मौजूद रहे। बरामद हेरोइन को जब्त कर अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है। 

गौरतलब है कि यह क्षेत्र प्रशासनिक रूप से श्रीगंगानगर जिले के रावला क्षेत्र में आता है, जहां वन विभाग की रोही में यह मादक पदार्थ मिला। लगातार बढ़ती ड्रोन गतिविधियों और नशीले पदार्थों की तस्करी को देखते हुए सीमा क्षेत्र में सघन निगरानी बढ़ा दी गई है। सुरक्षा एजेंसियां पूरे नेटवर्क की जांच में जुट गई हैं और आशंका है कि इस मामले में अंतरराष्ट्रीय तस्करी गिरोह का हाथ हो सकता है। सीमा पर सतर्क जवानों की मुस्तैदी से एक बार फिर देश में नशे की बड़ी खेप पहुंचने से पहले ही पकड़ ली गई।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!