Edited By Sourabh Dubey, Updated: 12 Feb, 2026 12:15 PM
राज्य बजट 2026 में जिले की 11 विधानसभा सीटों पर राजनीतिक संतुलन साधने की कोशिश दिखी, लेकिन आंकड़ों और घोषणाओं के स्तर पर भाजपा विधायकों वाले क्षेत्रों को अपेक्षाकृत ज्यादा परियोजनाएं मिलीं, जबकि विपक्ष (कांग्रेस) के क्षेत्रों में घोषणाएं सीमित रहीं।...
अलवर | राज्य बजट 2026 में जिले की 11 विधानसभा सीटों पर राजनीतिक संतुलन साधने की कोशिश दिखी, लेकिन आंकड़ों और घोषणाओं के स्तर पर भाजपा विधायकों वाले क्षेत्रों को अपेक्षाकृत ज्यादा परियोजनाएं मिलीं, जबकि विपक्ष (कांग्रेस) के क्षेत्रों में घोषणाएं सीमित रहीं। अपवाद के तौर पर कठूमर में भी बड़ी उम्मीदों के बावजूद गिनी-चुनी घोषणाएं ही हुईं।
सीटवार क्या मिला?
1) संजय शर्मा (अलवर शहर, भाजपा – वन राज्यमंत्री)
बिजली तंत्र सुधार, आईटीआई/पॉलिटेक्निक सुदृढ़ीकरण
डीएसपी ऑफिस व नई जेल
ध्वनि मॉनिटरिंग सिस्टम
सरस डेयरी में 3 लाख लीटर क्षमता की मिल्क प्रोसेसिंग यूनिट
प्याज-सब्जी एक्सीलेंस सेंटर
> बड़ी मेगा परियोजना नहीं, पर सेक्टर-वार कई घोषणाएं।
2) टीकाराम जूली (अलवर ग्रामीण, कांग्रेस – नेता प्रतिपक्ष)
मालाखेड़ा में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवन
मालाखेड़ा-ढिगावड़ा के बीच 70 करोड़ का अंडरपास
> “कुछ खास नहीं” की प्रतिक्रिया।
3) कांति मीणा (थानागाजी, कांग्रेस)
पर्यटन से जुड़ी घोषणाएं
कुशालगढ़ तिराहा-भर्तृहरि रोड व पुलिया जीर्णोद्धार
प्रतापगढ़ किला ईको-टूरिज्म, एयर क्वालिटी मॉनिटरिंग स्टेशन
> थानागाजी को प्रत्यक्ष बड़ी परियोजना नहीं।
4) सुखवंत सिंह (रामगढ़, भाजपा)
नौगांवा-नसवारी सड़क
मालपुर पुलिस चौकी, पशु उप-चिकित्सा केंद्र क्रमोन्नति
33/11 केवी जीएसएस (नंगली मेघा)
पाटा उप स्वास्थ्य केंद्र PHC में क्रमोन्नत
मिनी सचिवालय
> केंद्रीय-राज्य समन्वय का लाभ दिखा।
5) मांगेलाल मीणा (राजगढ़-लक्ष्मणगढ़, कांग्रेस)
पेयजल मजबूती के लिए 3 करोड़
> अन्य प्रमुख कार्यों के लिए आवंटन नहीं।
6) रमेश खींची (कठूमर, भाजपा)
भनोखर में नई पुलिस चौकी
33 केवी जीएसएस
> अपेक्षाओं के अनुरूप बड़ी परियोजना नहीं।
7) जसवंत यादव (बहरोड़, भाजपा)
दहमी फ्लाईओवर से SH-114 तक रोड
22 करोड़ की ऊंटोली-कोहराना रोड
निंभोर-हरियाणा सीमा सड़क
बडोद शिकारगाह नवीनीकरण
बहरोड़-नीमराना में वायु गुणवत्ता स्टेशन
> सड़क और इंडस्ट्रियल कनेक्टिविटी पर जोर।
8) ललित यादव (मुंडावर, कांग्रेस)
एसीजेएम कोर्ट
नीमराना इंडस्ट्रियल एरिया में औद्योगिक पार्क
जिंदोली घाटी-हनुमान मंदिर रोड (1.65 करोड़)
हनुमान वाटिका
9) देवी सिंह शेखावत (बानसूर, भाजपा)
बस स्टैंड, जीएसएस (बहराम का बास)
खेल स्टेडियम, राजकीय कॉलेज में विज्ञान संकाय
15.75 करोड़ से कोटपूतली-बानसूर सीमा सड़क
> कई लंबित मांगें अभी भी शेष।
10) दीपचंद खैरिया (किशनगढ़बास, कांग्रेस)
मास्टर ड्रेनेज प्लान
कोटकासिम (कुतुबपुर) में बाबा दुर्बलनाथ आश्रम विकास
सैनिक कॉम्पलेक्स
> व्यापक विकास की मांगें बाकी।
11) महंत बालकनाथ (तिजारा, भाजपा)
20 करोड़ से ड्रेनेज/सीवेज DPR
220 केवी जीएसएस (सलारपुर)
टपूकड़ा नाला (2 करोड़), भिवाड़ी पार्क (2 करोड़)
तिजारा डाक बंगला, जिला आयुर्वेद अस्पताल
> इंडस्ट्रियल बेल्ट को मजबूत करने पर फोकस।
भाजपा की 6 सीटों में सड़क, जीएसएस, स्वास्थ्य व प्रशासनिक ढांचे की अपेक्षाकृत ज्यादा घोषणाएं।
कांग्रेस की 5 सीटों में चुनिंदा/सीमित परियोजनाएं; कुछ क्षेत्रों में केवल सेक्टर-विशिष्ट आवंटन।
कठूमर अपवाद रहा, जहां बड़ी उम्मीदों के बावजूद सीमित घोषणाएं हुईं।
राजनीतिक हलकों में चर्चा है कि बजट ने विकास के साथ-साथ सियासी संदेश भी दिया है। अब देखना होगा कि घोषणाएं कितनी तेजी से धरातल पर उतरती हैं।