अलवर में ADM और SDM ने पेयजल पर लिया फीडबैक: अवैध कनेक्शन हटेंगे, गर्मी को लेकर नए बोरिंग चालू करने के दिए निर्देश

Edited By Anil Jangid, Updated: 28 Mar, 2026 05:25 PM

alwar adm and sdm take feedback on water supply

अलवर: अलवर शहर में पानी की आपूर्ति और जल संकट को लेकर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई शुरू की है। कलेक्टर के निर्देश पर शनिवार को अतिरिक्त जिला कलेक्टर (ADM) और उप जिला कलेक्टर (SDM) ने जलदाय विभाग के अधिकारियों के साथ मिलकर शहर में पानी की सप्लाई पर आमजन...

अलवर: अलवर शहर में पानी की आपूर्ति और जल संकट को लेकर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई शुरू की है। कलेक्टर के निर्देश पर शनिवार को अतिरिक्त जिला कलेक्टर (ADM) और उप जिला कलेक्टर (SDM) ने जलदाय विभाग के अधिकारियों के साथ मिलकर शहर में पानी की सप्लाई पर आमजन से फीडबैक लिया। इस दौरान कई जगहों से पेयजल आपूर्ति में असमानता और पाइपलाइन लीकेज की शिकायतें मिलीं।

 

अलवर की अतिरिक्त जिला कलेक्टर बीना महावर ने अल्कापुरी, शिवाजी पार्क और वीर सावरकर नगर में जाकर आमजन से पानी की सप्लाई की स्थिति का जायजा लिया। इसके बाद उन्होंने अधिकारियों को अवैध कनेक्शनों को हटाने और जल्द से जल्द नए बोरवैल चालू करने के निर्देश दिए।

 

गर्मी के मौसम में पानी की कमी को देखते हुए अधिकारियों को पाइपलाइन की प्रभावी मॉनिटरिंग करने की सलाह दी गई। शहर में पानी की आपूर्ति के दौरान लीकेज की समस्या भी सामने आई, जिस पर त्वरित कार्रवाई की गई। बीना महावर ने जलदाय विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जब तक लीकेज को ठीक किया न जाए, तब तक टेंकरों से पानी की आपूर्ति की जाए। साथ ही अवैध कनेक्शन को हटाने का आदेश दिया गया।

 

अलवर जिले के विभिन्न उपखंड अधिकारियों और तहसीलदारों ने जलदाय विभाग के कर्मचारियों के साथ मिलकर अपने-अपने क्षेत्रों में घर-घर जाकर आमजन से पानी की आपूर्ति पर फीडबैक लिया। उन्होंने यह सुनिश्चित किया कि जहां भी पाइपलाइन में लीकेज हो, उसे तुरंत दुरुस्त किया जाए और कहीं भी पानी की मोटर या अन्य उपकरण खराब हों, तो उन्हें ठीक किया जाए।

 

इसके अलावा, प्रशासन ने ‘अलवर वाटर मॉनिटरिंग सिस्टम पोर्टल’ लॉन्च किया है, जहां आमजन पेयजल संबंधी समस्याएं दर्ज कर सकते हैं। इसके अलावा, मिनी सचिवालय के कमरा नंबर 108 में एक वॉर रूम भी स्थापित किया गया है, जहां नागरिक अपनी शिकायतें दर्ज करा सकते हैं। जलदाय विभाग ने शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए यह पहल की है, ताकि गर्मी के मौसम में पानी की कोई कमी न हो।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!