बारां में पीएम आवास योजना में घोटाले के आरोप, ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन

Edited By Anil Jangid, Updated: 13 Apr, 2026 05:50 PM

allegations of scam in pm awas yojana in baran

बारां: बारां जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर गंभीर अनियमितताओं के आरोप सामने आए हैं। भंवरगढ़ ग्राम पंचायत के ग्रामीणों ने योजना में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए सोमवार को जिला कलेक्ट्रेट पर जोरदार प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या...

बारां: बारां जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर गंभीर अनियमितताओं के आरोप सामने आए हैं। भंवरगढ़ ग्राम पंचायत के ग्रामीणों ने योजना में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए सोमवार को जिला कलेक्ट्रेट पर जोरदार प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में पहुंचे महिला और पुरुषों ने नारेबाजी करते हुए प्रशासन से मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग की और कार्यवाहक जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा।

 

ग्रामीणों का आरोप है कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान निर्माण करने वाले लाभार्थियों को मिलने वाली मनरेगा मजदूरी राशि का गबन किया गया है। नियमों के अनुसार, योजना के तहत प्रत्येक पात्र लाभार्थी को 90 दिनों की मजदूरी सीधे उसके बैंक खाते में भेजी जाती है, लेकिन ग्रामीणों का कहना है कि उनके खातों में कोई राशि नहीं आई, जबकि रिकॉर्ड में भुगतान दिखाया जा रहा है।

 

ग्रामीणों ने पंचायत स्तर पर गंभीर अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए कहा कि अधिकारियों और कर्मचारियों की मिलीभगत से फर्जी एंट्री कर राशि निकाली गई है। इस कथित घोटाले के कारण गरीब परिवारों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है, जबकि वे अपने घर निर्माण के लिए संघर्ष कर रहे हैं।

 

PM Awas Yojana और मनरेगा से जुड़े इस मामले को लेकर ग्रामीणों में गहरा आक्रोश देखने को मिला। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि जिम्मेदार अधिकारियों ने लाभार्थियों के हक का पैसा हड़प लिया है और लंबे समय से शिकायतों के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई।

 

ग्रामीणों की प्रमुख मांग है कि पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच कराई जाए और दोषी अधिकारियों व कर्मचारियों को तत्काल निलंबित कर कानूनी कार्रवाई की जाए। साथ ही, हड़पी गई राशि की वसूली कर वास्तविक लाभार्थियों को भुगतान किया जाए और बकाया मजदूरी सीधे उनके बैंक खातों में ट्रांसफर की जाए।

 

इस प्रदर्शन के बाद जिला प्रशासन पर दबाव बढ़ गया है और अब सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि जांच किस दिशा में आगे बढ़ती है और दोषियों पर क्या कार्रवाई की जाती है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!