बांदीकुई में अब अजमेर-किशनगंज और हावड़ा-जोधपुर ट्रेन का ठहराव होगा शुरू

Edited By Afjal Khan, Updated: 13 Feb, 2026 06:01 PM

ajmer kishanganj and howrah jodhpur trains will now stop at bandikui

दौसा के बांदीकुई क्षेत्र के यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। रेलवे बोर्ड ने दो महत्वपूर्ण ट्रेनों के बांदीकुई जंक्शन पर ठहराव को लेकर औपचारिक आदेश जारी कर दिए हैं। शनिवार से इन ट्रेनों का निर्धारित स्टॉपेज शुरू हो जाएगा।

दौसा के बांदीकुई क्षेत्र के यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। रेलवे बोर्ड ने दो महत्वपूर्ण ट्रेनों के बांदीकुई जंक्शन पर ठहराव को लेकर औपचारिक आदेश जारी कर दिए हैं। शनिवार से इन ट्रेनों का निर्धारित स्टॉपेज शुरू हो जाएगा।

जिन ट्रेनों को ठहराव की मंजूरी मिली है, उनमें दैनिक रूप से संचालित होने वाली हावड़ा–जोधपुर एक्सप्रेस और सप्ताह में तीन दिन चलने वाली अजमेर–किशनगंज–अजमेर एक्सप्रेस शामिल हैं।

मंजूरी पहले, अमल अब

रेलवे बोर्ड ने इन ट्रेनों के स्टॉपेज को 24 दिसंबर को स्वीकृति प्रदान कर दी थी। बावजूद इसके, जयपुर मंडल स्तर पर ठहराव लागू होने में करीब डेढ़ महीने का समय लग गया। देरी को लेकर स्थानीय यात्रियों में असंतोष देखा जा रहा था।

अब आदेश जारी होने के बाद शनिवार से दोनों ट्रेनों का ठहराव नियमित रूप से बांदीकुई जंक्शन पर होगा।

क्या रहेगा टाइमिंग?

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, किशनगंज से अजमेर की ओर जाने वाली ट्रेन शाम करीब 5 बजे बांदीकुई पहुंचेगी। हावड़ा से जोधपुर जाने वाली ट्रेन का ठहराव रात 10:20 बजे निर्धारित किया गया है। यह बांदीकुई के लिए विशेष रूप से महत्वपूर्ण है क्योंकि हावड़ा (कोलकाता) से आने वाली यह पहली नियमित दैनिक ट्रेन होगी। अब तक कोलकाता से इस रूट पर मुख्य रूप से साप्ताहिक सेवा ही उपलब्ध थी।

जनप्रतिनिधियों की पहल

इस मांग को लेकर क्षेत्रीय विधायक भागचंद टांकड़ा ने रेलवे के महाप्रबंधक और मंडल रेल प्रबंधक से बातचीत की थी। स्थानीय स्तर पर लंबे समय से ठहराव की मांग उठाई जा रही थी।

यात्रियों को सीधा लाभ

इन ट्रेनों के ठहराव से बांदीकुई और आसपास के इलाकों के यात्रियों को अजमेर, जोधपुर और कोलकाता रूट पर सीधी सुविधा मिलेगी। साथ ही लंबी दूरी की यात्रा के लिए अब अतिरिक्त कनेक्टिविटी उपलब्ध होगी।
 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!