ACB की बड़ी कार्रवाई, अंता नगर पालिका के सहायक अभियंता की कार से 3.70 लाख रुपए बरामद

Edited By Anil Jangid, Updated: 11 Apr, 2026 02:58 PM

acb seizes 3 7 lakh cash from anta municipal assistant engineer car

बारां। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए बारां जिले की अंता नगर पालिका के सहायक अभियंता महेंद्र सिंह जाटव का औचक निरीक्षण किया। कार्रवाई के दौरान एसीबी टीम ने जाटव की कार से 3 लाख 70 हजार रुपए नकद बरामद किए हैं,...

बारां। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए बारां जिले की अंता नगर पालिका के सहायक अभियंता महेंद्र सिंह जाटव का औचक निरीक्षण किया। कार्रवाई के दौरान एसीबी टीम ने जाटव की कार से 3 लाख 70 हजार रुपए नकद बरामद किए हैं, जिन्हें प्रारंभिक जांच में रिश्वत की राशि माना जा रहा है।

 

सूत्रों के अनुसार, महेंद्र सिंह जाटव बारां से करौली की ओर जा रहा था, तभी एसीबी की टीम ने उसे रास्ते में रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान कार में बड़ी नकदी मिलने पर टीम ने तत्काल उसे जब्त कर लिया। बताया जा रहा है कि जाटव के पास अंता नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार भी है, जिससे मामला और गंभीर हो गया है।

 

एसीबी की टीम अब आरोपी से बरामद राशि के संबंध में गहन पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि यह रकम किस कार्य के एवज में ली गई थी तथा इसमें और कौन-कौन शामिल हो सकते हैं।

 

यह पूरी कार्रवाई एसीबी के महानिदेशक गोविंद गुप्ता और अतिरिक्त महानिदेशक स्मिता श्रीवास्तव के निर्देश पर की गई। वहीं, एसीबी के डीआईजी डॉ. रामेश्वर सिंह के सुपरविजन में यह कार्रवाई संपन्न हुई। कार्रवाई को एसीबी डीएसपी जगदीश भारद्वाज ने अपनी टीम के साथ अंजाम दिया।

 

एसीबी अधिकारियों का कहना है कि मामले में आगे की जांच जारी है और साक्ष्यों के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!