अभिषेक हत्याकांड में गिरफ्तारी न होने से बढ़ा रोष, संगठनों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

Edited By Afjal Khan, Updated: 06 Mar, 2026 07:06 PM

abhishek murder case protest hanumangarh

हनुमानगढ़ जिले के गोगामेड़ी थाना क्षेत्र के नेठराना गांव में 12 वर्षीय अभिषेक शर्मा की हत्या के मामले में अब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। शुक्रवार को विभिन्न सामाजिक संगठनों ने जिला कलेक्टर को गृह मंत्री...

हनुमानगढ़ जिले के गोगामेड़ी थाना क्षेत्र के नेठराना गांव में 12 वर्षीय अभिषेक शर्मा की हत्या के मामले में अब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। शुक्रवार को विभिन्न सामाजिक संगठनों ने जिला कलेक्टर को गृह मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर जल्द कार्रवाई की मांग की।

नागरिक सुरक्षा, संरक्षण एवं जागृति संस्थान और सर्व ब्राह्मण महासभा हनुमानगढ़ के पदाधिकारियों ने बताया कि करीब 20 दिन पहले भादरा तहसील के नेठराना गांव में अज्ञात लोगों ने अभिषेक शर्मा की गला घोंटकर हत्या कर दी थी। इसके बाद शव को कुएं में फेंक दिया गया था। इस घटना के बाद से क्षेत्र में आक्रोश का माहौल बना हुआ है।

संगठनों का कहना है कि घटना को कई दिन बीत जाने के बावजूद पुलिस अभी तक आरोपियों को पकड़ नहीं पाई है, जिससे लोगों में असंतोष बढ़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि मामले में पुलिस और प्रशासन की सुस्ती के कारण अभी तक खुलासा नहीं हो सका है।

ज्ञापन में यह भी कहा गया कि यदि जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो क्षेत्र में सामाजिक सौहार्द प्रभावित हो सकता है। संगठनों ने गृह मंत्री से हस्तक्षेप कर दोषियों की जल्द गिरफ्तारी और उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की।

संगठनों ने यह भी कहा कि पीड़ित परिवार को जल्द न्याय मिलना चाहिए और इस जघन्य अपराध में शामिल लोगों को सख्त सजा दी जानी चाहिए।

इस दौरान देवदत्त भिड़ासरा, विजय कौशिक, इन्द्राज गोदारा, रमेशचंद्र जोशी, बहादुर स्वामी, बलराम भिड़ासरा, नरेश पारिक, दुर्गा प्रसाद शर्मा, रामकुमार कसवां, यशवंत बोहरा, अमरीक सिंह, राजेंद्र, ओम गोदारा, रामानंद बोहरा, मनोज अरोड़ा, सोमप्रकाश शर्मा, नूर आलम, पुष्पा वर्मा, वरिंद्र गुप्ता, संजयपाल गोदारा, आशीष भिड़ासरा, मदनलाल मुंड, लोकेश शर्मा, चंद्रभान और भीम खिलेरी सहित कई लोग मौजूद रहे।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!