बाड़मेर में युवक-युवती ने देर रात क्यों कर दिया हंगामा ?, जानिए क्या है पूरी वारदात...!

Edited By Chandra Prakash, Updated: 05 Oct, 2024 04:34 PM

a young man and woman created a ruckus in barmer

बाड़मेर के सिणधरी चौराहा पर एक युवक व युवती ने देर रात हंगामा कर दिया । इस दौरान कैंपर गाड़ी से टक्कर मारकर एक युवक को घायल तक कर दिया है। प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार देर रात सिणधरी चौराहे पर शराब ठेके के पास एक युवक व युवती कैंपर गाड़ी में आए और तेज...

 

बाड़मेर, 5 अक्टूबर 2024 । बाड़मेर के सिणधरी चौराहा पर एक युवक व युवती ने देर रात हंगामा कर दिया । इस दौरान कैंपर गाड़ी से टक्कर मारकर एक युवक को घायल तक कर दिया है। प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार देर रात सिणधरी चौराहे पर शराब ठेके के पास एक युवक व युवती कैंपर गाड़ी में आए और तेज गति से गाड़ी को भगाया। इससे कुछ बाइकें क्षतिग्रस्त हुई। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है । 

 

PunjabKesari

 

घटना की जानकारी मिलने पर डीएसपी रमेश शर्मा ने मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का जायजा लिया। डीएसपी ने बताया कि आरोपी देवाराम पुत्र गोरखाराम निवासी साइयों का तला हाल निवासी रामनगर ने तेज गति से कैंपर गाड़ी चलाते हुए मनोज पुत्र मेघाराम निवासी भियाड़ पर गाड़ी चढ़ा दी। इससे मनोज घायल हो गया। हालांकि पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया है और सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में एक युवती भी सामने आ रही है। युवती की तलाश कर रहे हैं। डीएसपी शर्मा ने बताया कि घटना के दौरान कुछ और भी लोग चोटिल हुए हैं और दुपहिया वाहन भी क्षतिग्रस्त हुए हैं।

वीडियो में युवक से हाथापाई करते दिख रहे हैं युवक-युवती
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में युवक व युवती एक युवक के साथ हाथापाई करते नजर आ रहे हैं। युवक के हाथ से लाठी छीनने के प्रयास में युवती गालियां दे रही हैं और युवक दौड़कर गाड़ी की तरफ जाता दिखाई दे रहा हैं। इस दौरान घटना स्थल पर लोगों की जबरदस्त भीड़ नजर आ रही हैं।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!