रायपुर के इतिहास में रचा गया नया कीर्तिमान: डॉ. अंबेडकर जयंती पर रिकॉर्ड 425 यूनिट रक्तदान

Edited By Kuldeep Kundara, Updated: 13 Apr, 2026 07:30 PM

a new record set in the history of raipur

भीलवाड़ा। विजन इंडिया वेलफेयर सोसायटी के तत्वावधान में आयोजित 'रक्तदान जागरूकता पखवाड़ा' के अंतर्गत 12 अप्रैल को श्री हस्ती गुरु पावन धाम में सेवा का महाकुंभ उमड़ पड़ा।

भीलवाड़ा। विजन इंडिया वेलफेयर सोसायटी के तत्वावधान में आयोजित 'रक्तदान जागरूकता पखवाड़ा' के अंतर्गत 12 अप्रैल को श्री हस्ती गुरु पावन धाम में सेवा का महाकुंभ उमड़ पड़ा। भारतीय संविधान के शिल्पकार बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की आगामी जयंती को समर्पित इस विशाल रक्तदान शिविर में युवाओं और क्षेत्रवासियों ने अभूतपूर्व उत्साह दिखाते हुए कुल 425 यूनिट रक्तदान किया। यह रायपुर क्षेत्र के अब तक के इतिहास का पहला ऐसा कैंप है जिसमें 400 यूनिट से अधिक का रिकॉर्ड संग्रहण हुआ है।

संतों के सानिध्य में पावन शुरुआत
शिविर का विधिवत शुभारंभ सुबह 8:15 बजे पूज्य संतों के समागम के पावन सानिध्य में हुआ। संतों ने दीप प्रज्वलन कर इस पुनीत कार्य की शुरुआत की और उपस्थित जनसमूह को मानवता की सेवा का आशीर्वाद दिया। 

मुख्य अतिथियों का संबोधन
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री रामलाल जाट ने अपने ओजस्वी संबोधन में कहा, "रक्तदान ही सच्चा जीवनदान है। बाबा साहेब के सेवा और समानता के संदेश को आत्मसात करने का आज के युवाओं ने यह सबसे श्रेष्ठ तरीका चुना है।" विशिष्ट अतिथि विधायक प्रत्याशी राजेंद्र त्रिवेदी ने प्रशंसा करते हुए कहा कि रायपुर के युवाओं ने इतनी बड़ी संख्या में एकत्रित होकर सेवा की एक नई और ऐतिहासिक मिसाल पेश की है। शिविर में पूर्व विधायक गायत्री त्रिवेदी और भूमि विकास बैंक के पूर्व अध्यक्ष चेतन डीडवानिया ने भी उपस्थित होकर रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया।

इन टीमों ने किया रक्त संग्रहण
रक्त संग्रहण का महत्वपूर्ण कार्य महाराणा भोपाल अस्पताल ब्लड बैंक (उदयपुर) एवं अरिहंत अस्पताल ब्लड बैंक (भीलवाड़ा) की कुशल चिकित्सा टीमों द्वारा पूरी सावधानी के साथ संपन्न किया गया। 

सचिव शंकर लाल गाडरी का संबोधन और आभार
सोसायटी सचिव शंकर लाल गाडरी ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा, "आज रायपुर की पावन धरा पर सेवा का जो सैलाब उमड़ा है, उसने इतिहास रच दिया है। 425 यूनिट का यह आंकड़ा बाबा साहेब के प्रति हमारी सच्ची श्रद्धांजलि और मानवता के प्रति हमारी जिम्मेदारी का प्रतीक है।" उन्होंने उन सभी रक्तदाताओं का विशेष आभार व्यक्त किया जिन्होंने धैर्य के साथ कतारों में लगकर रक्तदान किया। गाडरी ने कहा कि युवाओं का यह जोश ही हमारी संस्था की असली ताकत है।

प्रमुख जनों की गरिमामयी उपस्थिति
इस ऐतिहासिक अवसर पर शंकर लाल जाट, सुशीला सालवी, रणदीप त्रिवेदी, श्याम लाल पुरोहित, शिवराज सिंह, प्रतिभा गोपाल सोमानी, बद्री जाट, कुलदीप त्रिवेदी, मोहन लाल तिवारी, माँगी लाल जाट, गहरी लाल जाट, महिला ब्लॉक अध्यक्ष, मण्डल अध्यक्ष, विभिन्न ग्राम पंचायतों के सरपंचगण, सामाजिक कार्यकर्ता और सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

अध्यक्षीय धन्यवाद
कार्यक्रम के समापन पर सोसायटी अध्यक्ष ओम प्रकाश नरानीवाल ने पधारे हुए सभी अतिथियों, संतों, रक्तदाताओं और मेडिकल टीम का हृदय से आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि सभी के सामूहिक सहयोग से ही रायपुर के इतिहास का यह सबसे बड़ा और सफल कैंप संपन्न हो सका है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!