झुमते हुए आई नशेड़ी लड़की ने दुकानदार को घोंपा चाकू, मामला देख सहम गए लोग

Edited By Anil Jangid, Updated: 28 Mar, 2026 04:16 PM

a drunk girl stabbed a shopkeeper shocking people in sirohi

सिरोही। बडगांव पंचायत स्थित काम्बेश्वर कॉलोनी क्षेत्र में शुक्रवार शाम उस वक्त अफरा-तफरी मच गई। जब शराब के नशे में धुत एक लड़की ने न केवल जमकर हंगामा किया, बल्कि एक निर्दोष दुकानदार पर जानलेवा हमला कर उसे लहुलुहान कर दिया।

सिरोही। बडगांव पंचायत स्थित काम्बेश्वर कॉलोनी क्षेत्र में शुक्रवार शाम उस वक्त अफरा-तफरी मच गई। जब शराब के नशे में धुत एक लड़की ने न केवल जमकर हंगामा किया, बल्कि एक निर्दोष दुकानदार पर जानलेवा हमला कर उसे लहुलुहान कर दिया। हालंकि, लड़की की इस उग्रता को देखकर आसपास के लोग सहम गए। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवती को हिरासत में ले लिया है।

 

यह घटना शुक्रवार शाम करीब 4:30 बजे की है। एक लड़की मोटरसाइकिल पर सवार होकर काम्बेश्वर कॉलोनी की एक किराने की दुकान पर पहुंची। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक लड़की की स्थिति सामान्य नहीं थी और वह अत्यधिक नशे की हालत में थी। दुकान पर पहुंचते ही उसने बिना किसी ठोस कारण के दुकानदार के साथ अभद्रता और गाली-गलौज शुरू कर दी।

 

हालांकि, दुकानदार ने जब उसे शांत होने और वहां से जाने को कहा, तो लड़की आक्रोशित हो उठी। आवेश में आकर उसने अपने पास छिपाकर रखा सब्जी काटने वाला चाकू निकाला और अचानक दुकानदार पर वार कर दिया। इस हमले में दुकानदार घायल हो गया, जिससे मौके पर चीख-पुकार मच गई।स्थानीय लोगों और महिलाओं ने दिखाया साहस

 

अचानक हुए इस हमले से बाजार में हड़कंप मच गया। लड़की की आक्रामकता को देखते हुए एक बार तो लोग पीछे हट गए, लेकिन स्थिति बिगड़ती देख आसपास मौजूद साहसी महिलाओं और स्थानीय युवकों ने घेराबंदी की।

 

काफी मशक्कत के बाद लोगों ने लड़की के हाथ से चाकू छीना और उसे काबू में किया। इस दौरान वहां भारी भीड़ जमा हो गई और लोगों में इस घटना को लेकर गहरा रोष देखा गया।

 

घटना की सूचना मिलते ही शिवगंज थानाधिकारी बाबूलाल राणा पुलिस जाब्ते के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। पुलिस ने लड़की को भीड़ से छुड़ाकर अपनी हिरासत में लिया।

 

कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने तुरंत घायल दुकानदार को उपचार के लिए भिजवाया और लड़की को जिला अस्पताल ले गई, जहां उसका मेडिकल परीक्षण करवाया गया। मेडिकल रिपोर्ट में लड़की के नशे में होने की पुष्टि की बात सामने आई है।

 

थानाधिकारी ने बताया कि शांति व्यवस्था भंग करने और दुकानदार पर हमला करने के आरोप में लड़की को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस इस मामले की गहराई से जांच कर रही है कि लड़की के पास चाकू कहां से आया और इस हंगामे के पीछे का असली कारण क्या था।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!