तिरुपति बालाजी की तर्ज पर रणथंभौर गणेश मंदिर में भी चल रहा बड़ा खेल ! जानिए क्या है पूरा मामला ?

Edited By Chandra Prakash, Updated: 26 Sep, 2024 05:06 PM

a big game is going on in ranthambore ganesh temple too

तिरुपति बालाजी की तर्ज पर रणथंभौर गणेश मंदिर में भी दर्शनार्थियों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है । इसी कड़ी में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम ने रणथंभौर दुर्ग स्थित त्रिनेत्र गणेश मंदिर परिसर में स्थित मिठाई की दुकानों का निरीक्षण...

सवाई माधोपुर, 26 सितंबर 2024 । तिरुपति बालाजी की तर्ज पर रणथंभौर गणेश मंदिर में भी दर्शनार्थियों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है । इसी कड़ी में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम ने रणथंभौर दुर्ग स्थित त्रिनेत्र गणेश मंदिर परिसर में स्थित मिठाई की दुकानों का निरीक्षण कर 800 किलो फफूंद लगे लड्डू और मिलावटी बेसन के लड्डूओं को नष्ट करवाया गया।

 

PunjabKesari

 

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. धर्मसिंह मीना ने बताया कि विभाग के खाद्य सुरक्षा दल द्वारा गणेश मंदिर स्थित दुकानों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में गौत्तम मिष्ठान भंडार से 70 किलो, गौतम मिष्ठान्न भंडार नारायण गौत्तम से 30 किलो, लक्ष्मी मिष्ठान्न भंडार कुलदीप गौत्तम के गोदाम पर 540 किलो, दुकान पर 10 किलो, महेश गौत्तम की दुकान पर 50 किलो, लक्ष्मी मिष्ठान्न भंडार पर 20 किलो, महेश गौत्तम पर 50 किलो, गणपति मिष्ठान्न भंडार से 30 किलो फफूंद लगे लड्डू बरामद किए गए । जिन्हें मौके पर ही खाद्य सुरक्षा अधिकारी वीरेंद्र कुमार, वेद प्रकाश पूर्विया, बाबू लाल तगाया व सदस्यों द्वारा नष्ट करवाया। जिन विक्रेताओं की दुकान खुली थी उनके नमूने लिए गए। वहीं दाधीच मिष्ठान्न भंडार से लड्डू व घी लोटस का सेम्पल लिया गया। साथ ही बंद मिले गोदामों को सील किया गया। 

 

PunjabKesari

 

सीएमएचओ डॉ. मीना ने बताया कि 6, 7 व 8 सितंबर को आयोजित गणेश मेले के पश्चात अत्यधिक बारिश व रास्ता अवरुद्ध होने के कारण श्रद्धालुओं के कम संख्या में पहुंचने से दुकानों में रखा माल खराब हो गया। मिठाई की दुकानों के गोदामों में भारी मात्रा में फफूंद लगे लड्डूओं को भी सीज किया गया।
 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!