मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री महाराज प्रज्ञा सागर के 52वें जन्म जयंती समारोह में हुए शामिल

Edited By Chandra Prakash, Updated: 01 Sep, 2024 08:14 PM

52nd birth anniversary celebration of maharaj pragya sagar

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव अपने एक दिवसीय दौरे पर झालावाड़ पहुंचे। जहां झालरापाटन के एसटीसी मैदान में आयोजित जैन संत प्रज्ञा सागर महाराज के 52वें जन्म जयंती समारोह में भाग लिया। सीएम मोहन यादव हेलीकॉप्टर से झालावाड़ के श्री जी मेहमी...

झालावाड़, 1 सितंबर 2024 । मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव अपने एक दिवसीय दौरे पर झालावाड़ पहुंचे। जहां झालरापाटन के एसटीसी मैदान में आयोजित जैन संत प्रज्ञा सागर महाराज के 52वें जन्म जयंती समारोह में भाग लिया। सीएम मोहन यादव हेलीकॉप्टर से झालावाड़ के श्री जी मेहमी स्टेडियम पहुंचे, जहां पर भाजपा के कार्यकर्ताओं सहित पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया और जल संसाधन मंत्री सुरेश रावत ने उनकी अगवानी की। उसके बाद यादव झालरापाटन के एसटीसी मैदान के लिए रवाना हो गए, जहां पहुंचकर उन्होंने जैन समाज के संत महाराज प्रज्ञा सागर के जन्म जयंती समारोह में शिरकत की।

PunjabKesari

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अपने संबोधन में कहा कि उन्हें महाराज प्रज्ञा सागर का आशीर्वाद हमेशा मिलता रहा है, पहले भी वह दो बार महाराष्ट्र के सागर के जन्म जयंती समारोह में शामिल हुए हैं, तब उन्हें महाराज ने मुख्यमंत्री बनने का आशीर्वाद दिया था। आज वह तीसरी बार महाराज के जन्म जयंती समारोह में पहुंचे हैं तथा उनकी इच्छा है कि आगे भी इसी प्रकार से वह महाराज प्रज्ञा सागर के जन्म जयंती समारोह में शामिल होते रहे हैं। सीएम मोहन यादव ने कहा कि महाराज का आशीर्वाद लगातार उनके साथ बना हुआ है और वह महाराज की जन्म जयंती के अवसर पर ऐसा महसूस कर रहे हैं, जैसे सारा उत्सव उनके जन्मदिन के लिए हो रहा हो। 

PunjabKesari

कहा, कि झालरापाटन और झालावाड़ में जो जनता का प्यार और स्वागत सत्कार मिला, उसको पाकर वह अभिभूत है। उन्होंने कहा कि महाराज के मार्गदर्शन में वह लगातार काम करते आ रहे हैं और आगे भी काम करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि आने वाला सिंहस्थ मेला उनके मुख्यमंत्री काल में होगा जिसमें भी महाराज का मार्गदर्शन उनको मिलता रहेगा।

PunjabKesari

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने राजस्थान के जल संसाधन मंत्री सुरेश रावत और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया का झालावाड़ उनका स्वागत करने में पहुंचने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। एमपी सीएम मोहन यादव ने कहा कि हमने स्वर्ग तो नहीं देखा, लेकिन महाराज प्रज्ञा सागर के सानिध्य में रहकर स्वर्ग की अनुभूति इस धरती पर कर सकते हैं। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री अपने संक्षिप्त उद्बोधन के पश्चात महाराज प्रज्ञा सागर से आशीर्वाद लेकर इंदौर के लिए रवाना हो गए।

PunjabKesari

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!