मध्यप्रदेश के विदिशा में भीषण सड़क हादसे में झालावाड़ के 4 श्रद्धालुओं की मौत, 6 गंभीर घायल

Edited By Chandra Prakash, Updated: 07 Sep, 2024 03:44 PM

4 devotees died in a horrific road accident in vidisha madhya pradesh

मध्य प्रदेश के विदिशा में शनिवार तड़के 3 बजे एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ। वैष्णो देवी के दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की कार को एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे राजस्थान के झालावाड़ जिले के 4 लोगों की मौके पर ही जान चली गई। इस हादसे में...

झालावाड़, 7 सितंबर 2024 । मध्य प्रदेश के विदिशा में शनिवार तड़के 3 बजे एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ। वैष्णो देवी के दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की कार को एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे राजस्थान के झालावाड़ जिले के 4 लोगों की मौके पर ही जान चली गई। इस हादसे में 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें तुरंत लटेरी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

सभी पीड़ित राजस्थान के झालावाड़ जिले के निवासी थे। हादसा लटेरी पेट्रोल पंप के पास हुआ, जब श्रद्धालुओं की कार सिरोंज की तरफ से आ रही थी। अचानक अज्ञात वाहन ने कार को टक्कर मार दी, जिससे कार बुरी तरह पिचक गई। इस भीषण टक्कर के बाद शव और घायलों को निकालने में पुलिस को बेहद कठिनाई का सामना करना पड़ा। कार में सवार लोग जो अपने परिवार के साथ श्रद्धा और आस्था के साथ यात्रा कर रहे थे, उनके जीवन की यह अंतिम यात्रा बन गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सभी घायलों का लटेरी के अस्पताल में इलाज चल रहा है। हालांकि यात्रियों के नाम पता किए जा रहे हैं। पुलिस का कहना है, कि शवों को कार से काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला जा सका। कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के संबंध में प्रभावित यात्रियों को सूचना दे दी गई है।

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हादसे को लेकर जताया दुख 
वहीं मध्यप्रदेश के विदिशा जिले में आज हुए सड़क हादसे में राजस्थान निवासी यात्रियों की मौत पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दुख व्यक्त करते हुए घायलों के बेहतर इलाज के निर्देश विदिशा जिला प्रशासन को दिए हैं। सीएम डॉ. यादव ने सोशल मीडिया एक्स के जरिए कहा कि विदिशा के लटेरी ब्लॉक में बागेश्वर धाम से लौटते वक्त राजस्थान के झालावाड़ जिले के निवासी चार लोगों की सड़क दुर्घटना में मृत्यु का दुखद समाचार मिला। गंभीर घायलों के समुचित इलाज के लिए जिला प्रशासन को कहा गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वे ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करने और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य की कामना करते हैं। मध्यप्रदेश सरकार संकट की इस घड़ी में मृत यात्रियों के परिजनों के साथ है। पात्रता के अनुसार परिजनों को राज्य शासन द्वारा सहायता राशि दी जाएगी।
 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!