Bundi Suicide News: बूंदी में 12वीं के छात्र ने लगाई फांसी, JEE Main की तैयारी कर रहा था अभ्यर्थी

Edited By Kuldeep Kundara, Updated: 11 Feb, 2026 06:57 PM

12th class student commits suicide by hanging in bundi

राजस्थान के बूंदी जिले से एक दुखद खबर सामने आई है। जिले के केशवराय पाटन थाना क्षेत्र के देहित गांव में 12वीं कक्षा के छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

राजस्थान के बूंदी जिले से एक दुखद खबर सामने आई है। जिले के केशवराय पाटन थाना क्षेत्र के देहित गांव में 12वीं कक्षा के छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक छात्र की पहचान 18 वर्षीय आशुतोष सुमन के रूप में हुई है, जो जेईई मेन परीक्षा की तैयारी कर रहा था।

जानकारी के अनुसार आशुतोष घर पर रहकर ऑनलाइन कोचिंग के माध्यम से जेईई मेन की तैयारी कर रहा था। उसने 28 जनवरी को परीक्षा भी दी थी और रिजल्ट आने का इंतजार कर रहा था। बताया जा रहा है कि उसने नियमित क्लासरूम कोर्स जॉइन नहीं किया था और ऑनलाइन क्लासेस से ही पढ़ाई कर रहा था।

विवाह समारोह में गए थे परिजन
परिजनों के अनुसार घटना के समय परिवार के सदस्य एक विवाह समारोह में गए हुए थे। आशुतोष घर पर अकेला था। जब परिवार लौटकर आया तो मुख्य गेट अंदर से बंद मिला। काफी देर तक आवाज लगाने और घंटी बजाने के बावजूद दरवाजा नहीं खुला। संदेह होने पर परिजनों ने खिड़की से झांककर देखा तो आशुतोष फंदे पर लटका हुआ मिला। इसके बाद गेट तोड़कर उसे नीचे उतारा गया।

कुछ दिन पहले कोटा भी गया था
पुलिस के अनुसार आशुतोष कुछ समय पहले पढ़ाई के लिए कोटा भी गया था, लेकिन बाद में वापस घर लौटकर ऑनलाइन तैयारी कर रहा था। वह पढ़ाई में होनहार और मेहनती छात्र बताया जा रहा है।

पोस्टमार्टम से किया इनकार
परिजनों ने किसी पर संदेह नहीं जताया है और पोस्टमार्टम कराने से भी इनकार कर दिया। उन्होंने पुलिस को लिखित में दिया कि उन्हें किसी प्रकार की कानूनी कार्रवाई नहीं करनी है। पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर शव परिजनों को सौंप दिया है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

महत्वपूर्ण सूचना
अगर आप या आपका कोई परिचित मानसिक तनाव से गुजर रहा है, तो तुरंत अपने परिजनों, मित्रों या किसी विशेषज्ञ से संपर्क करें। मदद लेना कमजोरी नहीं, समझदारी है।

 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!