श्रीगंगानगर में 10 लाख की साइबर ठगी: क्रिप्टो-फॉरेक्स में गारंटीड प्रॉफिट का झांसा देकर निवेशकों से ठगे पैसे

Edited By Anil Jangid, Updated: 07 Mar, 2026 06:40 PM

10 lakh cyber fraud in sri ganganagar

श्रीगंगानगर: राजस्थान के श्रीगंगानगर में क्रिप्टो और फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर निवेश का झांसा देकर लाखों रुपये की साइबर ठगी का मामला सामने आया है। आरोपियों ने निवेशकों को भारी मुनाफे का लालच देकर उनसे पैसा निवेश करवाया और बाद में रकम हड़प कर फरार...

श्रीगंगानगर: राजस्थान के श्रीगंगानगर में क्रिप्टो और फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर निवेश का झांसा देकर लाखों रुपये की साइबर ठगी का मामला सामने आया है। आरोपियों ने निवेशकों को भारी मुनाफे का लालच देकर उनसे पैसा निवेश करवाया और बाद में रकम हड़प कर फरार हो गए। मामला श्रीगंगानगर साइबर थाना क्षेत्र का है, जहां पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

पुलिस को दी शिकायत में पुरानी आबादी निवासी विकास कुमार ने बताया कि कुछ लोगों ने सेमिनार, सोशल मीडिया और व्यक्तिगत संपर्क के माध्यम से उन्हें निवेश के लिए प्रेरित किया। आरोपियों ने दावा किया कि उनकी ट्रेडिंग कंपनी रूस और दुबई में आधारित एक वैध कंपनी है और इसमें निवेश करने पर 4 से 5 प्रतिशत साप्ताहिक तथा 15 से 20 प्रतिशत मासिक गारंटीड रिटर्न मिलेगा।

 

विश्वास दिलाने के लिए आरोपियों ने निवेशकों को फर्जी दस्तावेज दिखाए और डिजिटल बैलेंस के जरिए उन्हें मुनाफे का भरोसा दिलाया। शुरुआत में छोटे-मोटे भुगतान भी किए गए ताकि निवेशकों का भरोसा बना रहे। बाद में जब निवेशकों ने बड़ी रकम लगाई तो न तो कोई रिटर्न मिला और न ही निवेश की गई राशि वापस की गई।

 

एफआईआर में 20 से अधिक लोगों को नामजद किया गया है। इनमें एलन चौधरी, रजत शर्मा, सहदी सिंगर, पवन कुमार सेवलिया और अरविंद मेघू सहित कई आरोपी शामिल हैं। शिकायत के अनुसार, इनमें से कुछ आरोपी दुबई में फरार बताए जा रहे हैं।

 

पुलिस को आशंका है कि ठगी की गई राशि को क्रिप्टोकरेंसी यूएसडीटी में कन्वर्ट कर विदेश भेजा गया है। साइबर थाना पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और आरोपियों के नेटवर्क व वित्तीय लेन-देन की पड़ताल की जा रही है। साथ ही पुलिस ने लोगों से ऑनलाइन निवेश योजनाओं में सावधानी बरतने की अपील भी की है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!