10 फीट लंबे अजगर ने निगला बंदर, ग्रामीणों एवं वन कर्मियो ने किया रेस्क्यू

Edited By Chandra Prakash, Updated: 29 Sep, 2024 01:15 PM

10 feet long python swallowed monkey

सागवाड़ा क्षेत्र के रामपुर से झाखरी रोड पर एक 10 फीट लंबा अजगर बंदर को निगल गया। इसके बाद अजगर झाड़ियों में छिपा रहा। लोगों ने बंदर को निगलते देख वन कर्मियों को बताया। वनकर्मी ने पहले अजगर का रेस्क्यू किया। फिर अजगर ने मरे हुए बंदर को वापस उगल दिया।

 

डूंगरपुर, 29 सितंबर 2024 । सागवाड़ा क्षेत्र के रामपुर से झाखरी रोड पर एक 10 फीट लंबा अजगर बंदर को निगल गया। इसके बाद अजगर झाड़ियों में छिपा रहा। लोगों ने बंदर को निगलते देख वन कर्मियों को बताया। वनकर्मी ने पहले अजगर का रेस्क्यू किया। फिर अजगर ने मरे हुए बंदर को वापस उगल दिया।

गौरतलब है कि सागवाड़ा वन क्षेत्र में झांखरी से रामपुर रोड पर एक पुलिया के पास लोगों ने एक लंबे अजगर को देखा। झाड़ियों और पानी के पास अजगर एक बंदर को निगल रहा था। अजगर के मुंह में बंदर फंसा था। ये देखकर लोग चौंक गए। इसके बाद लोगों की भीड़ इकट्ठी हो गई। लोगों ने अजगर के मुंह से बंदर को छुड़ाने की कोशिश की, लेकिन अजगर पानी में उतर गया। देखते ही देखते अजगर पूरे बंदर को निगल गया। 

सूचना पर पाड़वा से वनकर्मी शैलेश सिंह राव, पर्यावरण प्रेमी प्रणम्य सोनी, समर सोनी, उपसरपंच अजीत सिंह राव, नारायण सिंह, कुलदीप सिंह, संजय सिंह मौके पर पहुंचे। वनकर्मियों ने पानी से अजगर का रेस्क्यू किया। पुलिया के ऊपर अजगर को रखते ही अजगर ने मुंह से मरे हुए बंदर को उगल दिया। इसके बाद अजगर को जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया गया।
 

और ये भी पढ़े

    Related Story

      Trending Topics

      Afghanistan

      134/10

      20.0

      India

      181/8

      20.0

      India win by 47 runs

      RR 6.70
      img title
      img title

      Be on the top of everything happening around the world.

      Try Premium Service.

      Subscribe Now!