प्रतापगढ़ में 6 करोड़ की ब्राउन शुगर जब्त, अरनोद पुलिस ने सप्लाई चेन का किया खुलासा

Edited By Anil Jangid, Updated: 24 Feb, 2026 03:20 PM

pratapgarh police seize brown sugar worth 6 crore

प्रतापगढ़: राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले में अरनोद थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 6 करोड़ रुपए की अवैध मादक सामग्री जब्त की है। पुलिस ने 2 किलो 708 ग्राम ब्राउन शुगर और 1 किलो 723 ग्राम ब्राउन शुगर में मिलाया जाने वाला केमिकल पाउडर बरामद...

प्रतापगढ़: राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले में अरनोद थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 6 करोड़ रुपए की अवैध मादक सामग्री जब्त की है। पुलिस ने 2 किलो 708 ग्राम ब्राउन शुगर और 1 किलो 723 ग्राम ब्राउन शुगर में मिलाया जाने वाला केमिकल पाउडर बरामद किया है। मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है।

 

जानकारी के अनुसार अरनोद थाना पुलिस ने शनिवार रात प्रतापगढ़ रोड स्थित राधा स्वामी सत्संग आश्रम तिराहे पर नाकाबंदी कर रखी थी। इसी दौरान देवल्दी की ओर से आ रही एक मोटरसाइकिल को रुकने का इशारा किया गया। पुलिस को देखकर चालक ने बाइक मोड़कर भागने की कोशिश की, लेकिन टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया।

 

तलाशी लेने पर आरोपी के पास मौजूद काले बैग में 6 थैलियों में 2 किलो 708 ग्राम ब्राउन शुगर और 4 थैलियों में 1 किलो 723 ग्राम केमिकल पाउडर मिला। पूछताछ के दौरान आरोपी इन मादक पदार्थों के संबंध में कोई वैध लाइसेंस या अनुमति पत्र पेश नहीं कर सका। इसके बाद पुलिस ने सामग्री जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

 

प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि वह यह मादक पदार्थ देवल्दी निवासी उस्मान से लेकर आया था और इसे प्रतापगढ़ में मंदसौर नाके पर किसी अन्य व्यक्ति को सप्लाई करने जा रहा था। पुलिस ने फरार आरोपी उस्मान की तलाश शुरू कर दी है।

 

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ पहले भी एक प्रकरण दर्ज है, जबकि फरार आरोपी उस्मान के खिलाफ हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट के तहत मामले दर्ज हैं।

 

फिलहाल पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साथ ही मादक पदार्थों की सप्लाई चेन से जुड़े अन्य लोगों की पहचान और नेटवर्क को खंगालने की कार्रवाई जारी है। इसे जिले में नशे के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!