Pali : हाईवे पर पुल से लटका बेकाबू ट्रेलर, बाइक सवार कट्टों के नीचे दबा

Edited By Anil Jangid, Updated: 16 Feb, 2026 03:41 PM

pali uncontrolled trailer hangs off highway bridge

पाली: पाली में सोमवार दोपहर को चूने के कट्टों से भरा एक ट्रेलर बेकाबू होकर हाईवे पर पुल से नीचे लटक गया। इस दौरान ट्रेलर में रखे चूने के कट्टे गिर गए जिनकी चपेट में एक बाइक सवार भी आ गया जिससें वो घायल हो गया। हालांकि, राहगीरों और ड्राइवरों ने...

पाली:  पाली में सोमवार दोपहर को चूने के कट्टों से भरा एक ट्रेलर बेकाबू होकर हाईवे पर पुल से नीचे लटक गया। इस दौरान ट्रेलर में रखे चूने के कट्टे गिर गए जिनकी चपेट में एक बाइक सवार भी आ गया जिससें वो घायल हो गया। हालांकि, राहगीरों और ड्राइवरों ने ट्रेलर पर चढ़कर ड्राइवर को बाहर निकाला। ड्राइवर का सोजत और बाइक सवार घायल का इलाज पाली के बांगड़ हॉस्पिटल में जारी है।

 

खबर है कि यह हादसा दोपहर करीब पौने 1 बजे पाली जिले के सोजत थाना इलाके में हाईवे पर बागावास गांव के पास हुआ। इस हादसे में बाइक सवार बागावास निवासी हेमराज पुत्र बाबूलाल और ड्राइवर जयपुर निवासी किशन घायल हुए हैं।

 

जानकारी के मुताबिक ट्रेलर हाईवे पर चलते हुए अचानक बेकाबू हो गया और पुल की दीवार तोड़ते हुए हवा में लटक गया। इस दौरान बाइक से आ रहा युवक इसकी चपेट में आ गया। बाइक सवार पर ट्रेलर में रखे चूने के कट्टे गिर गए। वो इनके नीचे दब गया। इसके बाद मौके पर भीड़ जुट गई। आसपास के लोग और अन्य ट्रक ड्राइवरों ने रेस्क्यू शुरू किया। पुलिस को भी सूचना दी।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!