खौफ के साए में पाली शहर, गंदे पानी से हो सकता है इंदौर जैसा दर्दनाक हादसा

Edited By Anil Jangid, Updated: 11 Feb, 2026 04:07 PM

pali city under fear contaminated water supply

पाली। मध्यप्रदेश के इंदौर में गंदे पानी की आपूर्ति के कारण कई लोगों की दर्दनाक मौत हो गई थी। लेकिन अब ऐसे ही हालात पाली में भी कभी बन सकते हैं। शहर के कई क्षेत्रों में गंदा व बदबूदार पानी सप्लाई हो रहा है। लोग यही गंदा पानी पीने को मजबूर हैं। कई...

पाली। मध्यप्रदेश के इंदौर में गंदे पानी की आपूर्ति के कारण कई लोगों की दर्दनाक मौत हो गई थी। लेकिन अब ऐसे ही हालात पाली में भी कभी बन सकते हैं। शहर के कई क्षेत्रों में गंदा व बदबूदार पानी सप्लाई हो रहा है। लोग यही गंदा पानी पीने को मजबूर हैं। कई इलाकों में इतना गंदा पानी आ रहा है कि बदबू के कारण घरों में खड़ा रहना मुश्किल हो जाता है।

 

लोगों के मुताबिक पाली शहर के सीवरेज व नालियों का पानी जलदाय विभाग की पाइप लाइनों में मिल रहा है, जिससे पानी गंदा व बदबूदार हो जाता है। शिकायत करने के बावजूद विभाग की ओर से आपूर्ति में सुधार नहीं किया जा रहा है। गौरतलब है कि चंद रोज पहले कांग्रेस ने विधायक भीमराज भाटी के नेतृत्व में गंदे पानी की समस्या को लेकर जलदाय विभाग परिसर में प्रदर्शन भी किया था।

 

राजेंद्र नगर निवासी पृथ्वीसिंह के मुताबिक उनके क्षेत्र की पाइप लाइन में सीवरेज का पानी मिल रहा है। जलापूर्ति के समय शुरू में गंदा पानी निकलता है, उसके बाद साफ पानी आता है, लेकिन वह बहुत कम प्रेशर से आता है। यदि बूस्टर लगा दें तो पानी दोबारा गंदा आना शुरू हो जाता है और उसमें तेज दुर्गंध आती है।

 

उनका कहना है ​कि पानी में बदबू आती है। लेकिन लोग वही पानी पीते हैं। कई बार ज्यादा बदबू आने पर अन्य जगहों से पानी लाना पड़ता है। लोगों को नहीं पता कि शिकायत कहां करनी है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!