दोस्त की दुकान से निकलते ही युवक की मौत, साइलेंट हार्ट अटैक की आशंका, ढाई साल पहले हुई थी शादी

Edited By Anil Jangid, Updated: 24 Feb, 2026 03:11 PM

32 year old man dies of suspected silent heart attack in pali

पाली: राजस्थान के पाली शहर से एक झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। टैगोर नगर निवासी 32 वर्षीय कल्पेश धारीवाल की रविवार दोपहर अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। डॉक्टरों के अनुसार प्रथम दृष्टया यह मामला साइलेंट हार्ट अटैक का प्रतीत हो रहा है।

पाली: राजस्थान के पाली शहर से एक झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। टैगोर नगर निवासी 32 वर्षीय कल्पेश धारीवाल की रविवार दोपहर अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। डॉक्टरों के अनुसार प्रथम दृष्टया यह मामला साइलेंट हार्ट अटैक का प्रतीत हो रहा है।

 

घटना रामलीला मैदान क्षेत्र की बताई जा रही है। कल्पेश अपने एक मित्र की दुकान पर मिलने गया था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वह पूरी तरह सामान्य नजर आ रहा था। बातचीत के बाद जैसे ही वह दुकान की सीढ़ियां उतरने लगा, अचानक उसे बेचैनी हुई और वह नीचे गिर पड़ा। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत उसे संभाला और आनन-फानन में शहर के बांगड़ हॉस्पिटल पहुंचाया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी सांसें थम चुकी थीं। डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

 

घटना के समय कल्पेश के माता-पिता और भाई दिल्ली में एक पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने गए हुए थे। घर पर केवल उसकी पत्नी प्रियंका और डेढ़ साल का बेटा जिनेय मौजूद थे। ढाई साल पहले ही कल्पेश की शादी हुई थी और वह अपने छोटे परिवार के साथ सामान्य जीवन जी रहा था।

 

डॉक्टर पंकज माथुर ने बताया कि अस्पताल लाए जाने तक युवक की मृत्यु हो चुकी थी। परिजनों द्वारा दी गई जानकारी और लक्षणों के आधार पर इसे हार्ट अटैक का मामला माना जा रहा है। स्पष्ट परिस्थितियों को देखते हुए परिजनों ने पोस्टमार्टम नहीं कराने का निर्णय लिया।

 

सोमवार को परिजनों के पाली पहुंचने के बाद अंतिम संस्कार किया गया। श्मशान घाट पर माहौल गमगीन रहा। महज 32 वर्ष की उम्र में कल्पेश के असमय निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। अब उसके पीछे पत्नी और मासूम बेटे की जिम्मेदारी रह गई है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!