कांग्रेस विधायक गजेंद्र शक्तावत का हुआ निधन, लंबे वक्त से चल रहे थे बीमार

Edited By Chandan, Updated: 20 Jan, 2021 12:22 PM

congress mla gajendra shaktawat passed away sick for a long time

राजस्थान के वल्लभनगर से कांग्रेस विधायक गजेंद्र सिंह शक्तावत का बुधवार को निधन हो गया। वह पिछले काफी दिनों से बीमार चल रहे थे...

जयपुर/ब्यूरो। राजस्थान (Rajasthan) के वल्लभनगर से कांग्रेस विधायक गजेंद्र सिंह शक्तावत (Gajendra Singh Shaktawat) का बुधवार सुबह दिल्ली के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह पिछले काफी दिनों से बीमार चल रहे थे। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार शेखावत 48 लीवर संक्रमण से पीड़ित थे और वह कोरोना वायरस से भी संक्रमित पाए गये थे। उनके परिवार में पत्नी, बेटा व दो बेटियां हैं। राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा व अन्य नेताओं ने विधायक शक्तावत के निधन पर शोक जताया है। 

 

CM गहलोत ने जताया शोक
सीएम गहलोत ने ट्वीट कर कहा, 'कांग्रेस विधायक गजेंद्र शक्तावत के निधन पर मेरी गहरी संवेदनाएं। काफी समय से वे बीमार थे, उनके स्वास्थ्य को लेकर पिछले 15 दिन से मैं परिवारजन और डॉक्टरों के संपर्क में था।' अशोक गहलोत ने शोक संतप्त परिजनों को संबल देने की ईश्वर से प्रार्थना की।

 

वहीं राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री पायलट ने गजेंद्र सिंह शक्तावत को हमेशा अपने निर्वाचन क्षेत्र के विकास के लिए सर्मिपत रहने वाले विनम्र प्रतिनिधि के रूप में याद कर शोक जताया।

 

पार्टी प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा सहित अनेक नेताओं ने विधायक शक्तावत के निधन पर शोक जताया है। पार्टी सूत्रों के अनुसार शक्तावत कई दिन से बीमार थे।  

 

राजस्थान के दौसा से भारतीय जनता पार्टी की सांसद जसकौर मीणा ने भी ट्वीट कर कहा, 'प्रदेश के मेवाड़ क्षेत्र के वल्लभनगर विधानसभा के विधायक श्री गजेंद्र सिंह शक्तावत का निधन राजनीतिक क्षेत्र की अपूरणीय क्षति है। इस गहरे शोक के समय में शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना प्रकट करती हूं और दिवंगत के मोक्ष की प्रार्थना करती हूं। ॐ शांति।'

 

कौन थे गजेंद्र सिंह शक्तावत?
बता दें कि गजेंद्र सिंह शक्तावत दूसरी बार विधायक चुने गए थे। वह पिछले साल जुलाई में मुख्यमंत्री गहलोत के नेतृत्व के खिलाफ बगावत करने वाले पायलट खेमे में थे। गौरतलब है कि राज्य में अब तक चार विधायकों का असामयिक निधन हो चुका है जिनमें कांग्रेस के तीन व भाजपा के एक विधायक शामिल हैं। इनमें सत्तारूढ़ कांग्रेस के विधायक मास्टर भंवर लाल मेघवाल (सुजानगढ़) व कैलाश त्रिवेदी (सहाड़ा) और भाजपा की विधायक किरण महेश्वरी (राजसमंद) शामिल हैं।

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!