Edited By Liza Chandel, Updated: 21 Feb, 2025 12:54 PM

जयपुर में शुक्रवार दोपहर 2 बजे से भाजपा के नए प्रदेशाध्यक्ष के चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी। मदन राठौड़ का दोबारा प्रदेशाध्यक्ष बनना लगभग तय माना जा रहा है। हालांकि, यदि एक से अधिक उम्मीदवार नामांकन दाखिल करते हैं, तो प्रदेश भाजपा चुनाव...
राजस्थान भाजपा प्रदेशाध्यक्ष चुनाव प्रक्रिया शुरू
जयपुर में शुक्रवार दोपहर 2 बजे से भाजपा के नए प्रदेशाध्यक्ष के चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी। मदन राठौड़ का दोबारा प्रदेशाध्यक्ष बनना लगभग तय माना जा रहा है। हालांकि, यदि एक से अधिक उम्मीदवार नामांकन दाखिल करते हैं, तो प्रदेश भाजपा चुनाव प्रभारी विजय रूपाणी के निर्देशन में शनिवार को मतदान कराया जाएगा। इस चुनाव में सबसे अधिक वोट प्राप्त करने वाले नेता को प्रदेशाध्यक्ष चुना जाएगा। इस दौरान पार्टी के प्रदेश प्रभारी डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल भी उपस्थित रहेंगे।
मदन राठौड़: प्रभावशाली राजनीतिक सफर
मदन राठौड़ का राजनीतिक करियर काफी प्रभावशाली रहा है। वे चार बार भाजपा के जिला अध्यक्ष रह चुके हैं और 2003 व 2013 में पाली की सुमेरपुर विधानसभा सीट से विधायक रहे हैं। प्रदेशाध्यक्ष बनने के बाद भी उनका मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के साथ बेहतर तालमेल बना हुआ है। उनके नेतृत्व में भाजपा ने राजस्थान विधानसभा उपचुनाव में शानदार प्रदर्शन किया था, जिससे पार्टी नेतृत्व का उन पर दोबारा भरोसा बढ़ा है। हालांकि, पार्टी ने अभी आधिकारिक रूप से इसकी पुष्टि नहीं की है।
भाजपा जिलाध्यक्षों का चुनाव संपन्न
हाल ही में भाजपा ने राजस्थान के 39 जिलों में जिलाध्यक्षों का चुनाव पूरा किया है। हालांकि, कुछ जिलों के अध्यक्षों की घोषणा शेष है, जो जल्द ही पूरी होने की उम्मीद है। ये जिलाध्यक्ष ही प्रदेशाध्यक्ष के चुनाव में मतदान करेंगे।
नए भाजपा जिलाध्यक्षों की सूची
- अलवर दक्षिण - अशोक गुप्ता
- अलवर उत्तर - महासिंह चौधरी
- भरतपुर - शिवानी दायमा
- अजमेर शहर - रमेश सोनी
- अजमेर देहात - जीतमल प्रजापत
- हनुमानगढ़ - प्रमोद डेलू
- नागौर शहर - रामधन पोटलिया
- बाड़मेर - अनंतराम बिश्नोई
- कोटा शहर - राकेश जैन
- कोटा देहात - प्रेम गोचर
- बीकानेर देहात - श्याम पंचारिया
- श्रीगंगानगर - शरणपाल सिंह मान
- बालोतरा - भरत मोदी
- नागौर देहात - सुनीता माहेश्वरी (रांधड़)
- जोधपुर शहर - राजेंद्र पालीवाल
- जोधपुर देहात दक्षिण - त्रिभुवन सिंह भाटी
- जैसलमेर - दलपत सिंह हिंगड़ा
- पाली - सुनील भंडारी
- सीकर - मनोज बाटड़
- जालोर - जसराज राजपुरोहित
- राजसमंद - जगदीश पालीवाल
- चुरू - बसंत शर्मा
- जयपुर देहात दक्षिण - राजेश गुर्जर
- उदयपुर शहर - गजपाल सिंह राठौड़
- उदयपुर देहात - पुष्कर तेली
- बांसवाड़ा - पूंजीलाल गायरी
- सिरोही - रक्षा भंडारी
- बीकानेर शहर - सुमन छाजेड
- जयपुर देहात (उत्तर) - सुरेश बादलीवाल
- सवाई माधोपुर - मान सिंह गुर्जर
- करौली - गोवर्धन सिंह जादौन
- भीलवाड़ा - प्रशांत मेवाडा
- टोंक - चंद्रवीर सिंह चौहान
- डूंगरपुर - अशोक पटेल
- चित्तौड़गढ़ - रतन लाल गाडरी
- प्रतापगढ़ - महावीर सिंह कृष्णावत
- बूंदी - रामेश्वर मीणा
- बांरा - नरेश सिंह सिकरवाल
- झालावाड़ - हर्षवर्धन शर्मा