Rajasthan Budget 2023: सीएम गहलोत ने सबसे लंबा भाषण देकर रचा नया कीर्तिमान, केंद्रीय वित्त मंत्री सीतारमण का भी तोड़ा रिकॉर्ड

Edited By Afjal Khan, Updated: 10 Feb, 2023 06:10 PM

rajasthan budget 2023 cm gehlot broke all records by giving the longest speech

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आज यानी शुक्रवार को अपने कार्यकाल का आखिरी बजट पेश किया। इस बजट में सीएम गहलोत ने कई सारे वादे किए हैं और कई बड़ी घोषणाएं भी की हैं। इसके साथ ही सीएम गहलोत ने आज एक नया कीर्तिमान भी रच दिया हैं।

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आज यानी शुक्रवार को अपने कार्यकाल का आखिरी बजट पेश किया। इस बजट में सीएम गहलोत ने कई सारे वादे किए हैं और कई बड़ी घोषणाएं भी  की हैं। इसके साथ ही सीएम गहलोत ने आज एक नया कीर्तिमान भी रच दिया हैं। दरअसल सीएम गहलोत ने एक नया रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया हैं और पूर्व सीएम वसुंधरा राजे की बराबरी कर ली हैं। 

सीएम गहलोत ने दिया तीन घंटे बीस मिनट का भाषण 

दरअसल सीएम गहलोत ने दोपहर 12 बजकर 26 मिनट पर अपना भाषण पढ़ना शुरू किया। हालांकि उन्होंने बजट भाषण तो 11 बजे ही पढ़ना शुरू कर दिया था। लेकिन बजट भाषण की पुरानी कॉपी आ जाने और विपक्ष के हंगामे के चलते सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी गई थी। जिसके बाद उन्होंने 12 बजकर 26 मिनट पर अपना भाषण फिर से शुरू किया और 3 बजकर 46 मिनट पर खत्म किया। इसके साथ ही सीएम गहलोत ने राजस्थान विधानसभा के इतिहास का सबसे बड़ा बजट पेश कर कीर्तिमान रच दिया। पिछले साल भी उन्होंने डेढ़ घंटे से ज्यादा समय तक भाषण दिया था। लें इस बार का बजट उससे दो गुने से भी ज्यादा लम्बा रहा। 

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का भी तोड़ा रिकॉर्ड 

आपको बता दें कि सीएम गहलोत ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने साल 2020 -21 में सबसे बड़ा केंद्रीय बजट पेश किया था। जिसमें उन्होंने 2 घंटे 42 मिनट तक बजट भाषण दिया था। जबकि सीएम गहलोत ने तीन घंटे बीस मिनट का सबसे लंबा भाषण दिया हैं। साथ ही उन्होंने पूर्व सीएम वसुंधरा राजे के रिकॉर्ड की भी बराबरी कर ली है। इससे पहले यह कीर्तिमान वसुंधरा राजे के पास ही था।

Related Story

Trending Topics

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!