स्वर्गीय श्रीमती स्वदेश चोपड़ा जी की 9वीं पुण्यतिथि, राष्ट्रीय पंजाबी महासभा बारां ने किया वृक्षारोपण

Edited By Afjal Khan, Updated: 07 Jul, 2024 05:35 PM

national punjabi mahasabha baran planted trees

सेवा, स्नेह व सद्भाव की प्रतिमा पूजनीय स्वर्गीय श्रीमती स्वदेश चोपड़ा जी की 9वीं पुण्यतिथि पर रविवार को राष्ट्रीय पंजाबी महासभा जिला बारां इकाई की ओर से पौधारोपण किया गया । विवेकानंद पार्क कोटा रोड बारां में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की पहल पर जिला...

बारां, 7 जुलाई, 2024 ।   सेवा, स्नेह व सद्भाव की प्रतिमा पूजनीय स्वर्गीय श्रीमती स्वदेश चोपड़ा जी की 9वीं पुण्यतिथि पर रविवार को राष्ट्रीय पंजाबी महासभा जिला बारां इकाई की ओर से पौधारोपण किया गया । विवेकानंद पार्क कोटा रोड बारां में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की पहल पर जिला मुख्यालय पर प्रशासनिक विभाग, राजनीतिक एवं सामाजिक  संगठन शैक्षिक संस्थाएं, एवं समाज सेवी संस्थाएं वृक्षारोपण जैसे पुनीत कार्य में जुटी हुई है। वृक्षारोपण की पहल पर राष्ट्रीय पंजाबी महासभा के नेशनल मुख्य संरक्षक पंजाब केसरी समूह के प्रधान संपादक विजय जी चोपड़ा की धर्मपत्नी स्वर्गीय स्वदेश जी चोपड़ा की पुण्यतिथि के अवसर पर राष्ट्रीय पंजाबी महासभा बारां जिला मुख्यालय स्थित स्वामी विवेकानंद पार्क में वृक्षारोपण कर श्रीमती स्वदेश चोपड़ा जी की स्मृति में 11 पौधे लगाए । इस अवसर पर राष्ट्रीय पंजाबी महासभा के महासचिव योगेश कुमरा जिला अध्यक्ष रमेश गेरा, शेखर कुमारा, वेद प्रकाश टक्कर ,नरेंद्र बत्रा, हंसराज खत्री, पंजाबी समाज के सचिव मुकेश कुमरा समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे । 

इस अभियान के तहत अंतर्गत राष्ट्रीय पंजाबी महासभा बारां ने पौधारोपण कर समाज को नई दिशा दी है। श्रीमती स्वदेश जी चोपड़ा की पुण्य स्मृति में पौधारोपण कर श्रीमती चोपड़ा को याद  कर पुनीत कार्य किया ।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!