LPG सिलेंडर की पक्की मिलेगी डिलीवरी! इस तरह बुकिंग करें गैस बुकिंग

Edited By Anil Jangid, Updated: 13 Mar, 2026 01:51 PM

guaranteed lpg cylinder delivery in jodhpur

जोधपुर। इस समय राजस्थान समेत पूरे भारत में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर की किल्लत चल रही है क्योंकि पैसे देने के बावजूद लोगों को सिलेंडर नहीं मिल रहे हैं। लेकिन इसी बीच बड़ी खुशखबरी सामने आई जिसके चलते आप घर बैठे गैस बुकिंग कर सकते हैं जिसके बाद आपको...

जोधपुर। इस समय राजस्थान समेत पूरे भारत में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर की किल्लत चल रही है क्योंकि पैसे देने के बावजूद लोगों को सिलेंडर नहीं मिल रहे हैं। लेकिन इसी बीच बड़ी खुशखबरी सामने आई जिसके चलते आप घर बैठे गैस बुकिंग कर सकते हैं जिसके बाद आपको सिलेंडर की डिलीवरी पक्के तौर पर मिलेगी। ऐसे में आइए जानते हैं कि आखिर इस किल्लत के बीच ऐसा कैसे संभव हो सकता है।

 

यह खुशखबरी जोधपुर को लेकर है जहां पर जिला रसद अधिकारी के मुताबिक वर्तमान में सर्वर संबंधी तकनीकी समस्याओं के कारण घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर की बुकिंग में आ रही असुविधा को ध्यान में रखते हुए उपभोक्ताओं को वैकल्पिक माध्यमों से गैस बुकिंग की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। अब उपभोक्ता विभिन्न UPI ऐप जैसे PhonePe, Paytm, Amazon Pay, Google Pay तथा HP Pay को प्ले स्टोर से डाउनलोड कर गैस सिलेंडर की बुकिंग एवं भुगतान कर सकते हैं। इतना ही नहीं बल्कि विभिन्न कंपनियों के दूरभाष नंबरों से भी बुकिंग की जा सकती है।

 

जिला रसद अधिकारी के मुताबिक अभी आप HPCL कंपनी का गैस सिलेंडर बुक करने के लिए IVRS के जरिए 7891033456 और 8888823456 नंबर कॉल कर बुक कर सकते हैं। इसके अलावा आप Missed Call Booking सर्विस के तहत 9493602222 नंबरों पर मिस्ड कॉल देकर सिलेंडर बुक कर सकते हैं। वहीं, WhatsApp Booking के तहत आप 9222201122 नंबरों के तहत सिलेंडर बुक कर सकते हैं।

 

वहीं, BPCL कपंनी का गैस सिलेंडर आप IVRS के तहत 7715012345 और 7718012345 पर कॉल करके बुक कर सकते हैं। वहीं, Missed Call Booking के तहत आप 7710955555 नंबर पर मिस्ड कॉल देकर गैस बुक कर सकते हैं, साथ ही WhatsApp के जरिए 1800224344 नंबरों के तहत सिलेंडर बुक कर सकते हैं।

 

अब आप IOCL कंपनी के उपभोक्ता हैं तो 8454955555 नंबरों के जरिए गैस सिलेंडर बुक कर सकते हैं। हालांकि, इतना ध्यान रखें की एकबार घरेलू गैस सिलेंडर की डिलीवरी होने के बाद फिर से 25 दिवस बाद ही नए सिलेंडर की बुकिंग संभव हो सकेगी।

 

जोधपुर जिला रसद अधिकारी के मुताबिक सभी गैस कंपनियों को निर्देशित किया गया है कि घरेलू गैस सिलेंडर का वितरण शत-प्रतिशत OTP सत्यापन के माध्यम से ही सुनिश्चित किया जाए, जिससे वितरण प्रक्रिया पारदर्शी एवं सुरक्षित बनी रहे। ऐसे में अब आप बिना किसी झंझट के आसानी से घर बैठे गैस सिलेंडर बुकिंग करके उसकी डिलीवरी प्राप्त कर सकते हैं। 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!