जिला स्तरीय रोलर स्केटिंग प्रतियोगिता का समापन

Edited By Kuldeep Kundara, Updated: 15 Oct, 2024 04:19 PM

district level roller skating competition concludes

आरएसएफआई जिला स्केटिंग चैंपियनशिप प्रतियोगिता जयपुर स्केट एसोसिएशन के तत्वावधान में 9 से 13 अक्टूबर तक 007 स्केटिंग क्लब में आयोजित की गई। जयपुर स्केट एसोसिएशन के सचिव सुरेंद्र सिंह राठौड़ ने बताया कि जयपुर जिला स्तरीय स्केटिंग प्रतियोगिता में 300...

जयपुर | आरएसएफआई जिला स्केटिंग चैंपियनशिप प्रतियोगिता जयपुर स्केट एसोसिएशन के तत्वावधान में 9 से 13 अक्टूबर तक 007 स्केटिंग क्लब में आयोजित की गई। जयपुर स्केट एसोसिएशन के सचिव सुरेंद्र सिंह राठौड़ ने बताया कि जयपुर जिला स्तरीय स्केटिंग प्रतियोगिता में 300 स्केटर्स ने भाग लिया। 5-7 आयु वर्ग में रिषित गुजराल ने 200 मीटर,300 मीटर,500 मीटर रिंक रेस में शानदार प्रदर्शन करते हुए 3 गोल्ड मेडल जीते।रिषित ने अपनी जीत का श्रेय अपने कोच संजय चंदा और अभिषेक चंदा तथा अपने अपने परिवारजनों को दिया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि अनिल सिंह राठौड़,अनूप सिंह शेखावत ने विजेताओं को मेडल देकर सम्मानित किया। उन्होंने बताया की इस प्रतियोगिता के विजेताओं में से राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिये स्केटर्स का चयन किया गया। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता 7 से 10 नवंबर तक आयोजित की जाएगी।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!